✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

BREAKING: प्यार में तकरार के बाद युवक ने हाईटेंशन टावर पर लगा ली फांसी, लटका मिला शव

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 20, 2026, 11:53:57 AM

रांची (RANCHI): राजधानी रांची के बेड़ो इलाके से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां प्रेम संबंध में विवाद के बाद एक युवक ने हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़कर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई.

मृतक की पहचान 18 वर्षीय बिरसा उरांव के रूप में हुई है, जो गुमला जिले के भरनो थाना क्षेत्र का रहने वाला था. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक का एक युवती के साथ प्रेम संबंध था. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद युवक ने आवेश में आकर यह कदम उठा लिया.

घटना का खुलासा तब हुआ, जब स्थानीय ग्रामीणों ने बिजली के हाईटेंशन टावर से एक युवक का शव लटकता देखा. यह दृश्य देखते ही इलाके में हड़कंप मच गया. ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बिजली विभाग की मदद से पहले इलाके की विद्युत आपूर्ति बंद करवाई गई. इसके बाद काफी सावधानी के साथ शव को टावर से नीचे उतारा गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है. पुलिस युवक के परिजनों, दोस्तों और करीबी लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सके. घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं इलाके के लोग भी इस दर्दनाक हादसे से स्तब हैं.

Tags:breakingbreaking newsaccident newshigh-tension towerhigh-tension tower ranchihigh-tension tower accidenthigh-tension tower accident in ranchilatest newsranchi update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.