✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

BREAKING: छत्तीसगढ़ के कांकेर में नक्सलियों और सुरक्षा बलों में मुठभेड़ जारी, महिला नक्सली समेत 2 ढेर

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 5:07:49 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां छोटेबेठिया इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ चल रही है. इस गोलीबारी में एक महिला समेत दो नक्सली ढेर हो गई है. इस मुठभेड़ की पुष्टि कांकेर के एसपी ने की है. लेकिन उन्होंने कहा है कि अभी सुरक्षाबलों की टीम जंगल में ही है, मुठभेड़ जारी है. उनके लौटने के बाद पूरी जानकारी मिल सकेगी.

बताया जा रहा कि आज सुबह सर्चिंग अभियान के दौरान ग्राम आमाटोला और कालपर के बीच जंगल पहाड़ी क्षेत्र में संयुक्त पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. मुठभेड़ में एक महिला माओवादी समेत दो नक्सली का शव और हथियार बरामद किया गया है. घटनास्थल पर अभी भी रुक-रुक कर फायरिंग जारी है.

दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि कांकेर जिले के छोटेबेठिया के जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी है. इस सूचना के बाद सुरक्षाबलों की टीम इलाके में निकली. यहां जवानों को आते देख नक्सलियों ने फायरिंग शुरु कर दी. जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की. बताया जा रहा है कि इस इलाके में नक्सलियों को जवानों ने घेर लिया है.यहां चल रही ताबड़तोड़ गोलीबारी में दो नक्सलियों के मारे जाने की सूचना मिल रही है. हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

Tags:Encounter continues between NaxalitesKankerChhattisgarh2 killedfemale Naxalitechhattisgarh naxal encounternaxal attack in chhattisgarhnaxal encounter in chhattisgarhnaxal encounter in bijapur chhattisgarhnaxal encounterchhattisgarh naxal attacknaxal encounter in bijapurencounter in chhattisgarhchhattisgarh naxal encounter todaynaxal attack chhattisgarhnaxals killed in encounterbijapur naxal encounternaxal attack in bijapurnaxal encounter in narayanpur chhattisgarhnaxal attackchhattisgarh newschhattisgarh

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.