✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

BREAKING: पलामू में पुलिस-गैंगस्टर के बीच हुई मुठभेड़, बस स्टैंड हत्याकांड के आरोपी फैज खान को लगी गोली

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 3, 2026, 11:12:33 PM

पलामू (PALAMU): जिले में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ की घटना सामने आई है, जिसमें कुख्यात अपराधी फैज खान घायल हो गया. मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगी है. बता दें कि यह घटना पांकी और तरहसी थाना क्षेत्रों के सीमावर्ती इलाके में हुई.

असल में गुरुवार रात प्राइवेट बस स्टैंड के पास स्थित शताब्दी मार्केट में गुडू खलीफा उर्फ समीर खलीफा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में फैज खान और उसके सहयोगियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी. घटना के बाद से पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी.

इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि फैज खान अपने साथियों के साथ पांकी-तरहसी इलाके में छिपा हुआ है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया. इसी दौरान अपराधियों की ओर से पुलिस पर फायरिंग की गई, जिसके जवाब में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की.

मुठभेड़ के दौरान हुई गोलीबारी में फैज खान के पैर में गोली लग गई. पुलिस ने मौके से एक अन्य अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि घायल फैज खान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और फरार अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार अभियान चला रही है. इस मुठभेड़ के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है.

Tags:palamupalamu newspalamu breaking newsgangstergangster faiz khangangster faiz khan palamupalamu firingpalamu firing newspalamu policelatest newsbig newsbreaking news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.