☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

BREAKING: 5 हजार घूस लेते धराए रोजगार सेवक, ACB की टीम ने रंगेहाथों दबोचा

BREAKING: 5 हजार घूस लेते धराए रोजगार सेवक, ACB की टीम ने रंगेहाथों दबोचा

गिरिडीह (GIRIDI) : बुधवार को धनबाद एंटी करप्शन की टीम ने गिरिडीह के जमुआ प्रखंड के रोजगार सेवक राजेश कुमार को पांच हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया. घूसखोर रोजगार सेवक राजेश कुमार को जमुआ के सकरडीहा से पकड़ा गया. इस आरोपी ने मनरेगा योजना में एक लाभुक से लंबित भुगतान के लिए पांच हजार की मांग की थी. लिहाजा लाभुक ने मामले की जानकारी धनबाद एसीबी को दी. इसके बाद एसीबी हरकत में आई और आरोपी रोजगार सेवक राजेश कुमार को किसी योजना के लिए लाभुक से पांच हजार लेते रंगे हाथ पकड़ लिया. अब एसीबी की टीम अपने साथ धनबाद ले गई. इस कार्रवाई के बाद जमुआ प्रखंड में भी अफरातफरी मच गई.

जानकारी के अनुसार जमुआ प्रखंड विकास पदाधिकारी अमन जी ने एक माह पहले इस आरोपी रोजगार सेवक राजेश कुमार को जमुआ के टिकामघा से किसी दूसरे पंचायत में तबादला कर दिया था. लेकिन इस भ्रष्ट रोजगार सेवक ने प्रभार नहीं संभाला. इसलिए वह इसी पंचायत में बना रहा.

रिपोर्ट-दिनेश रजक

 

Published at:28 May 2025 10:56 AM (IST)
Tags:Employment officerrojgar sewakcaught taking 5 thousand rupees bribeACB teamarrested
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.