पलामू (PALAMU): पलामू में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक रोजगार सेवक को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया आरोपी रोजगार सेवक जितेंद्र कुमार राम बताया जा रहा है, जो पाटन प्रखंड में पदस्थापित था. जानकारी के अनुसार, रोजगार सेवक ने योजना के तहत राशि आवंटन के बदले लाभार्थी से रिश्वत की मांग की थी. इसकी शिकायत एसीबी से की गई थी. शिकायत की सत्यता की जांच के बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाया. तय योजना के अनुसार जैसे ही आरोपी ने सात हजार रुपये की रिश्वत ली, टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया. इसके बाद नोटों का मिलान कराया गया और हाथ धुलवाने पर रंग आने से रिश्वत लेने की पुष्टि हुई. एसीबी आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है.
BREAKING : रोजगार सेवक 7 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार, ACB ने रंगे हाथों दबोचा

Published at:06 Feb 2026 06:42 AM (IST)