☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

BREAKING: धनबाद के कोयला कारोबारी इंद्रराज भदौरिया, सुधीर चौटाला और मनोज अग्रवाल के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

BREAKING: धनबाद के कोयला कारोबारी इंद्रराज भदौरिया, सुधीर चौटाला और मनोज अग्रवाल के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

धनबाद (DHANBAD): प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बार फिर धनबाद में बड़ी कार्रवाई शुरू की है. ईडी की टीम शुक्रवार सुबह से ही कोयला कारोबार से जुड़े कई बड़े व्यापारियों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. जिन लोगों के घर और ऑफिस की तलाशी ली जा रही है, उनमें इंद्रराज भदौरिया, सुधीर चौटाला और मनोज अग्रवाल के नाम शामिल हैं.

मनोज अग्रवाल आउटसोर्सिंग कंपनी डेको के संचालक होने के साथ-साथ ट्रांसपोर्टर भी हैं. ईडी को शक है कि कोयले के अवैध कारोबार और उससे हुई कमाई को अवैध तरीके से निवेश किया गया है. इसी मनी लॉन्ड्रिंग एंगल की जांच के लिए यह छापेमारी की जा रही है.

ईडी की टीम अलग-अलग स्थानों पर वित्तीय दस्तावेज, लेनदेन से जुड़े कागजात और डिजिटल रिकॉर्ड खंगाल रही है. माना जा रहा है कि इस कार्रवाई में कोयले के काले धंधे से जुड़े और भी महत्वपूर्ण सबूत मिल सकते हैं. छापेमारी जारी है और एजेंसी ने अभी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है.

रिपोर्ट : नीरज कुमार 

Published at:12 Dec 2025 05:12 AM (IST)
Tags:breaking newsED raidED raid in dhanbadED raid at dhanbad newsdhanbad raid newsdhanbad raid latest updatebig updatekoyla karobariED in actionED raids at coal baronsED raid at dhanbad coal businessmanlatest newsviral newstrending news
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.