☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

BREAKING: जुलूस में बज रहा था तेज आवाज में डीजे, वृद्ध महिला की चली गई जान

BREAKING: जुलूस में बज रहा था तेज आवाज में डीजे, वृद्ध महिला की चली गई जान

गिरिडीह (GIRIDIH) : तेज आवाज वाले डीजे की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान डुमरी थाना क्षेत्र के पड़रियाटांड़ निवासी सीताराम पांडेय की पत्नी कौशल्या देवी (72) के रूप में हुई है.

बताया जा रहा है कि मृतका खांसी की दवा लेने इसरी बाजार स्थित अर्चना मेडिकल गई थी, इसी बीच बाजार से मोहर्रम का जुलूस गुजर रहा था, जिसमें डीजे बज रहा था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह डीजे की तेज आवाज सहन नहीं कर सकी और संतुलन खोकर दवा दुकान के सामने गिर गई. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना निमियाघाट थाने की पुलिस को दी. पुलिस व स्थानीय लोगों द्वारा उक्त महिला को डुमरी रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

घटना की जानकारी मिलने पर डुमरी सीओ शशि भूषण प्रसाद डुमरी रेफरल अस्पताल पहुंचे और उसके परिजनों से बात कर उन्हें सांत्वना दी. बताया जाता है कि मृतका पड़रियाटांड़ स्थित अपने मायके में रहती थी. मृतका के कोई संतान नहीं है. घटना की सूचना मिलते ही मृतक के गांव से काफी संख्या में ग्रामीण डुमरी रेफरल अस्पताल पहुंचे और शव को एंबुलेंस के माध्यम से अपने गांव ले गए.

वहीं इस पूरे मामले को लेकर गिरिडीह पुलिस का कहना है कि महिला बहुत बीमार थी और दुकान के पास उनकी स्वाभाविक मौत हो गई, लेकिन स्थानीय लोगों के अलग-अलग राय है. 

रिपोर्ट-दिनेश कुमार रजक

Published at:06 Jul 2025 08:59 AM (IST)
Tags:giridih newslocal newsgiridih breaking newsDJDJ was playing at high volumeprocessionold womandieddead
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.