✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

BREAKING: रांची के बरियातू में फंदे से झूलता मिला विवाहिता का शव, पति पर हत्या का आरोप

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 9:43:46 AM

रांची (RANCHI) : राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में लेक व्यू अपार्टमेंट के पीछे बस्ती में विवाहिता का शव फंदे से झूलता हुआ मिला है. मृतका की पहचान नीलम बुरुली के रूप में हुई है. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस के अनुसार, यह घटना रविवार देर शाम की है. मृतका और उसके पति के बीच अक्सर विवाद होता रहता था. पड़ोसियों ने बताया कि घटना वाली शाम दोनों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद महिला का शव कमरे में मिला. बताया जा रहा कि महिला का पति सिमडेगा में एक बैंक में काम करता है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है. वहीं मृतका के मायके वालों ने उसके पति पर हत्या का आरोप लगाया है.

Tags:ranchi newsranchi crime newsDead bodywomensucideBariatuhusband accused of murderhanging from a noose

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.