✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

BREAKING: CBSE क्लास 12th रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे चेक करें स्कोर कोड

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 13, 2026, 1:54:27 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): Central Board of Secondary Education ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. लंबे समय से अपने परिणाम का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. छात्र अब अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर आसानी से देख सकते हैं. इसके अलावा डिजिटल प्लेटफॉर्म DigiLocker और UMANG ऐप के जरिए भी मार्कशीट डाउनलोड की जा सकती है.

रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी तैयार रखना होगा. बोर्ड की ओर से इस बार भी किसी प्रकार की आधिकारिक टॉपर लिस्ट जारी नहीं की गई है. हालांकि, जिन विद्यार्थियों ने अलग-अलग विषयों में सबसे अधिक अंक हासिल किए हैं, उन्हें मेरिट सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा.

ऐसे चेक करें CBSE 12वीं का रिजल्ट
सबसे पहले छात्र CBSE की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं. इसके बाद होमपेज पर दिखाई दे रहे “Secondary School Examination (Class XII) 2026” लिंक पर क्लिक करें. अब स्क्रीन पर खुलने वाले पेज में रोल नंबर, स्कूल नंबर, जन्म तिथि और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें. सभी जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन दबाते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा. छात्र चाहें तो अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं. बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट या अधिकृत ऐप्स के माध्यम से ही अपना रिजल्ट देखें, ताकि किसी तरह की गलत जानकारी से बचा जा सके.

Tags:BREAKINGbreaking newsCBSE 12th resultCBSE 12th result announcedCBSE 12th result released12 Results ReleasedCBSE12th Results Releasedbig newsstudent newsCBSE news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.