☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

BREAKING: 24 जुलाई को कैबिनेट की बैठक, सीएम हेमंत लौटेंगे झारखंड

BREAKING: 24 जुलाई को कैबिनेट की बैठक, सीएम हेमंत लौटेंगे झारखंड

रांची(RANCHI): हेमंत कैबिनेट की बैठक 24 जुलाई को बुलाई गई है. इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे. इसकी जानकारी मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग के द्वारा विज्ञप्ति जारी कर दी गई है. "मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से जानकारी दी गई है कि मंत्रिपरिषद की बैठक 24 जुलाई को शाम 4 बजे झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी." कैबिनेट बैठक में सरकार की ओर से विभिन्न प्रस्तावों को मंजूरी दी जाएगी. इसके लिए कई प्रस्ताव पहले से तैयार हैं.

गौरतलब है कि 11 जुलाई को कैबिनेट की बैठक हुई थी. मुख्यमंत्री पूर्वी क्षेत्रीय परिषद और कैबिनेट की बैठक में शामिल होने के लिए 9 जुलाई की रात रांची आए और कैबिनेट बैठक के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए. मुख्यमंत्री अपने पिता शिबू सोरेन की सेवा और स्वास्थ्य की देखभाल के लिए अभी भी दिल्ली में हैं. बताते चलें कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन की सेहत में तेज़ी से सुधार हो रहा है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि अब झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जल्द झारखंड लौट सकते हैं. हालांकि सीएम के लौटने की तिथी अभी तय नहीं है.  

 

 

Published at:16 Jul 2025 11:52 AM (IST)
Tags:hemant cabinet meetinghemant cabinet meeting newshemant cabinet meeting livehemant cabinet meeting todayhemant cabinet meeting updatehemant soren cabinet meetinghemant cabinet meeting latest newshemant soren cabinet meeting livehemant soren cabinet meeting todayimportant meeting of hemant cabinet todayhemant cabinet meeting will be held tomorrowhemant soren cabinet meeting in jharkhandimportant meeting of hemant soren cabinet tomorrowcabinet meetinghemant cabinet
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.