✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Breaking : बिहार से रांची आ रही बस बरही में दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, आठ लोग हुए घायल

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 10:48:43 PM

रांची (RANCHI) : हजारीबाग जिले के बरही में शुक्रवार की सुबह बिहार से रांची आ रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में बस के खलासी की मौत हो गई, जबकि आठ यात्री घायल हैं. आपको बता दें कि कावेरी नामक बस बिहार से रांची जा रही थी. बरही के पास शुक्रवार की सुबह चालक ने एक सवारी को बैठाने के लिए गाड़ी रोकी. इसके बाद खलासी यात्री का सामान डिक्की में रख रहा था इसी दौरान पीछे से बेलगाम पिकअप वैन ने बस में टक्कर मार दी. इससे चालक की दबकर मौके पर ही मौत हो गई.

साथ ही पिकअप वैन का चालक भी हादसे में घायल हो गया. इसके अलावा बस में बैठे करीब सात लोग घायल हैं. हादसे में जान गंवानेवाले चालक का नाम विजय राम है वह कोडरमा का रहनेवाला है. सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों गाड़ियों को जब्त कर थाना ले आयी है. साथ ही इस हादसे में घायल पिकअप चालक संजय कुमार की हालत गंभीर बतायी जा रही है. फिलहाल उसे हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. हादसे में कांति देवी, मो आफताब, सुधा देवी, जूली कुमारी, सिंघानी देवी आदि शामिल हैं.

Tags:hazaribagh bus accidentjharkhand bus accidentbus accident in hazaribaghhazaribagh bus accident newsjharkhand hazaribagh bus accident newsbus accident in jharkhandbus accidenttruck bus accident in hazaribaghhazaribagh accident newshazaribagh accidenthazaribagh bus hadsahazaribagh newshazaribagh road accidentdeath in jharkhand bus accidenthazaribagh accident videohazaribagh bus accident liveroad accidenthazaribaghhazaribagh accident death

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.