✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

BREAKING: पटना में फिर डबल मर्डर से सनसनी, बाइक सवार दो युवकों को अपराधियों ने मारी गोली, सड़क किनारे लाश देख सहमे लोग

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 1:48:29 AM

 बिहटा(BIHTA):बिक्रम थाना क्षेत्र के मंझौली सिंघाड़ा मार्ग में अज्ञात अपराधियों ने दो बाइक सवार युवक को गोलियों से भून डाला.जहां दोनों युवक की मौके पर ही मौत हो गई.घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. इसके बाद घटना की सूचना पटना FSL टीम को दी गई है. मृतक दोनों युवकों की पहचान सोनू कुमार और रोशन कुमार के रूप में हुई है.

पढें क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह सुबह मझौली सिंघाड़ा मार्ग में गांव के लोग टहलने के लिए निकले थे. तभी देखा कि सड़क किनारे एक काला लाल अपाचे बाइक है और उसे कुछ दूरी पर दो युवक का शव पड़ा हुआ जो खून से लथपथ है. इधर दो युवक का शव मिलने के बाद बात आग की तरह पूरे गांव में फैल गई.जिसके बाद गांव के लोगों ने इसकी जानकारी सबसे पहले 112 डायल को दिया उसके बाद बिक्रम थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. घटनास्थल से पुलिस ने कई गोली का खोखा भी बरामद किया है.

पढें मामले पर पुलिस ने क्या जानकारी दी

संभावना है कि दोनों युवक की हत्या देर रात्रि गोली मारी गई है.बिक्रम थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया की बिक्रम के मझौली सिंघाड़ा मार्ग में गांव के ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिली की सड़क किनारे दो युवक का शव है जिसको गोली मारकर हत्या की गई है. घटनास्थल पर एक बाइक भी है सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पहुंची. हालांकि घटनास्थल से 9 से 10 की संख्या में गोली का खोखा बरामद किया गया है.फिलहाल मृतकों की पहचान की गई हैसाथ ही घटना की जानकारी पटना FSL टीम को दी गई है घटना के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट है नहीं हो सका है

पढें डीएसपी ने क्या कहा

 पालीगंज डीएसपी 2 उमेश्वर कुमार चौधरी ने बताया कि आज सुबह बिक्रम पुलिस को सूचना मिली कि मझौली से सिंघाड़ा जाने वाले मार्ग में दो युवकों का शव मिला है.सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि दोनों युवक की गोली मारकर हत्या की गई है फिलहाल दोनों 100 की पहचान कर ली गई है मृतकों के परिजनों के तरफ से आवेदन आने के बाद अपराधों की गिरफ्तारी की जाएगी फिलहाल घटना की जानकारी पटना FSL को दी गई है. घटना के पीछे कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है.

Tags:Double murderDouble murder in patnaDouble murder in bihtaCrime news patnaBreaking news patnaTrending newsViral newsBiharBihar newsBihar news todayPatnaPatna newsPatna news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.