☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

BREAKING: साहिबगंज में भारी बवाल के बाद भोगनाडीह पहुंची सीता सोरेन, सिदो कान्हू के वंशजों से की मुलाकात, प्रशासन पर उठाए सवाल

BREAKING: साहिबगंज में भारी बवाल के बाद भोगनाडीह पहुंची सीता सोरेन, सिदो कान्हू के वंशजों से की मुलाकात, प्रशासन पर उठाए सवाल

साहिबगंज (SAHIBGANJ) : साहिबगंज जिले के भोगनाडीह स्थित शहीद पार्क कार्यक्रम स्थल पर पुलिस प्रशासन और शहीद के वंशजों और आदिवासी समुदाय के लोगों के बीच तनातनी की स्थिति के बीच भाजपा नेत्री सीता सोरेन ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. शहीद के वंशजों को कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिलने पर आदिवासी भड़क गए. आक्रोशित ग्रामीणों और पुलिस प्रशासन के बीच झड़प में चार जवान घायल हो गए, जबकि 6 से 7 ग्रामीण आदिवासी भी घायल हैं. भाजपा नेत्री ने हिंसक भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान पुलिस के लाठीचार्ज और कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिलने पर सवाल उठाए.

भाजपा नेत्री सीता सोरेन शहीद के छठे वंशज मंडल मुर्मू के घर पहुंचीं और घायलों और परिजनों का हालचाल लिया. भाजपा नेत्री ने पुलिस प्रशासन पर भी कई सवाल दागे. कार्यक्रम स्थल पर मौजूद डीसी और एसपी ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और कार्यक्रम को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को कहा.

कार्यक्रम के आयोजन को लेकर दो दिन पहले शुरू हुआ था विवाद

पिछले कुछ दिनों से हुल दिवस कार्यक्रम के आयोजन को लेकर प्रशासन और ग्रामीणों के बीच तनातनी चल रही थी. सिद्धो कानू के वंशज मंडल मुर्मू 30 जून को हुल दिवस के अवसर पर स्थानीय स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित करना चाहते थे. उन्होंने इसकी लिखित जानकारी प्रशासन को दी, लेकिन प्रशासन ने कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति नहीं दी. इसके बाद वहां के ग्रामीण भड़क गए और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए प्रशासन ने मौखिक रूप से कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति दे दी, लेकिन देर रात प्रशासन ने उनके मंच को क्षतिग्रस्त कर दिया. मंडल मुर्मू का कहना है कि उन्होंने प्रशासन से लिखित अनुमति देने का अनुरोध किया, इसके बावजूद उनके कार्यक्रम में बाधा डाली गई. 

रिपोर्ट-गोविंद ठाकुर

 

Published at:30 Jun 2025 11:07 AM (IST)
Tags:hul diwasadiwasi hul diwashul diwas newshul diwas 2025hul diwas songhul diwas 2022hul diwas 2021hul diwas upschul diwas videoassam hul diwassantal hul diwaswhat is hul diwashul diwas in newshul diwas wishes30 june hul diwashul diwas statushul diwas history30th jun hul diwastihin ma hul diwashul diwas specialhul diwashul diwas new videohul diwas karykramguwahati hul diwashul diwas 30 jun 2025bhognadih hul diwasjharkhand hul diwashul diwas jharkhandhul diwas bhognadihSita SorenSita Soren reached BhognadihAfter huge uproardescendants of Sido Kanhuraised questions on the administration
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.