✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

BREAKING:अहमदाबाद विमान दुर्घटना  के बाद उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर क्रैश,सात लोगों की दर्दनाक मौत

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 1:11:17 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):अहमदाबाद विमान हादसे के बाद उत्तराखंड के केदारनाथ में दुखद हादसा हुआ है जहां हेलीकॉप्टर क्रैश होने से सात लोगों की मौत हो चुकी है.हेलीकॉप्टर क्रैश होने की वजह मौसम की ख़राबी बताई जा रही है.बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में 7 लोग मौजुद थे जिनमे सभी की मौत हो चुकी है.यह दुखद हेलीकॉप्टर क्रैश का हादसा गौरीकुंड और त्रिजुगीनारायण के बीच हुआ.

रविवार की सुबह 5 बजकर 17 मिनट पर हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि जो हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्‍त हुआ है वह आर्यन कंपनी का था. इसकी जानकारी यूकाडा ने एक विज्ञप्ति जारी कर दी है.इस विज्ञप्ति में बताया गया है कि रविवार की सुबह 5 बजकर 17 मिनट पर आर्यन कम्पनी का हेलीकॉप्टर 7 श्रद्धालुओं को लेकर केदारनाथ हेलीपैड से गुप्तकाशी हेलीपैड के लिए टेकऑफ किया था.लेकिन रास्ते में मौसम की ख़राबी की वजह से हेलीकॉप्टर की हार्ड लैंडिंग किसी दूसरी जगह करनी पड़ी जिसकी वजह से ये क्षतिग्रस्त हो गया.

सात लोगों की दर्दनाक मौत

वही इस हेलीकॉप्टर हादसे में पायलट सहित 7 श्रद्धालु ने अपनी जान गवाई है. जिसमे उत्तराखंड,यूपी, महाराष्ट्र और गुजरात के लोग शामिल है. मरने वालो में राजवीर-पायलटविक्रम रावत बीकेटीसी निवासी रासी ऊखीमठ, राशि बालिका उम्र 10 वर्ष महाराष्ट्र, विनोद उत्तर प्रदेश,तृष्टि सिंह उत्तर प्रदेश, राजकुमार गुजरात, श्रद्धा महाराष्ट्र शामिल है.

वही हादसे की सूचना के बाद SDRF की टीम,सोनप्रयाग थाना के साथ DDRF की रेस्क्यू टीम घटनस्थल पर रवाना हो चुकी है

Tags:Helicopter crash in uttarakhandUttrakhand breaking newsUttrakhand helicopter crashUttarakhand news todayAmbhada ad plane crashTrending newsNational news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.