✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

BREAKING: एसीबी की टीम ने LRDC के लिपिक को 10 हजार घूस लेते किया गिरफ्तार

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 12:44:41 AM

गिरिडीह (GIRIDIH) : गिरिडीह के खोरीमहुआ अनुमंडल में धनबाद एसीबी की टीम ने LRDC के लिपिक को 10 हजार घूस लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा कि यह कार्रवाई जमीन से जुड़े एक विवाद के निपटारे से जुड़ी है. इलाही मियां नामक व्यक्ति ने जमीन म्यूटेशन और विवाद निपटारे के लिए क्लर्क ने 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी.

इलाही द्वारा कई बार क्लर्क को अपनी असमर्थता बताई. इसके बावजूद क्लर्क ने इलाही मियां की एक भी बात नहीं सुनी. इसके बाद इलाही मियां ने इसकी शिकायत धनबाद एसीबी से की तो, एसीबी की टीम ने इसकी सत्यता की जांच की और शुक्रवार को इस पर कार्रवाई की. इस दौरान इलाही मियां ने क्लर्क को ₹10000 नकद दिए, जिसके बाद एसीबी की टीम ने संजय भारती नामक क्लर्क को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. हालांकि सूत्रों के अनुसार धनबाद की एसीबी टीम इस क्लर्क के घर समेत अन्य ठिकानों पर छापेमारी भी कर रही है.

रिपोर्ट-दिनेश

Tags:ACBACB team arrested LRDC clerkrevenue officer briberevenue officer caught taking briberevenue inspector held for taking rs 3000 briberevenue officer seen taking briberevenue officerrevenue officer nabbedrevenue officer caught red-handed taking rs 5000 bribebribe to revenue officersrevenue inspector taking bribeed officer arrested for taking briberevenue inspector arrested for taking bribebribegirih breaking news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.