हजारीबाग (HAZARIBAGH) : हजारीबाग के विष्णुगढ़ पंचायत सचिव दीपक कुमार दास को 15 हजार घूस लेते एसीबी ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी हजारीबाग एसीबी की टीम ने शुक्रवार को विष्णुगढ़ के लेडी मोड़ के पास से की है. मिली जानकारी के अनुसार करगालो की रहने वाली चमेली देवी ने एसीबी को आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी. चमेली देवी के अनुसार अबुआ आवास की राशि दिलाने के नाम पर पंचायत सचिव ने रिश्वत की मांग की थी. मामले के सत्यापन के बाद आरोपी को पकड़ लिया गया. पुलिस की सहायता से एसीबी की टीम ने उसके घर की भी तलाशी ली है.
Breaking : एसीबी ने हजारीबाग के पंचायत सचिव को 15 हजार घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा, अबुआ आवास के नाम पर मांगे थे पैसे

Published at:17 Jan 2025 05:23 PM (IST)
Tags:Panchayat SecretaryACB caughtHazaribagh Panchayat Secretary15 thousand bribeAbua housingAbua aawasbreaking news hazaribaghhazaribagh newshazaribaghhazaribagh fire newsjharkhand newsfire newstop newshazaribagh news livedhaka newshajaribagh fire newsbreaking newsnewsbihar newslatest newshazaribag newshazaribagh crime newsjharkhand news todayhazaribagh latest newsfire at hazaribagh