✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

BREAKING: अंचल कार्यालय के अमीन को ACB ने 8 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 19, 2026, 1:49:32 PM

लातेहार (LATEHAR): एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एक और कार्रवाई करते हुए सिल्ली अंचल कार्यालय में पदस्थापित अमीन गणेश महतो को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया. आरोपी अमीन पर जमीन नापी की रिपोर्ट और नक्शा उपलब्ध कराने के बदले 8 हजार रुपये की मांग करने का आरोप है.

मामले की शिकायत वासुदेव महतो नामक व्यक्ति ने एसीबी से की थी. शिकायत के मुताबिक, उन्होंने 16 दिसंबर 2025 को जमीन मापी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था. 10 फरवरी 2026 को जमीन की नापी भी कर दी गई, लेकिन इसके बाद रिपोर्ट और नक्शा देने के लिए अमीन कथित रूप से पैसे की मांग करने लगा.

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने प्रारंभिक जांच की, जिसमें रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई. इसके बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप बिछाया. तय योजना के अनुसार जैसे ही आरोपी अमीन ने 8 हजार रुपये रिश्वत के रूप में स्वीकार किए, एसीबी की टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया.

एसीबी अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. ब्यूरो ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी सरकारी कर्मचारी द्वारा रिश्वत मांगने पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं, ताकि भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाया जा सके.

Tags:breakingbreaking newsbig breakingbribe newsACBACB in actionbribery newszinal officer arrestedzonal officer arrested by ACBACB big actionlatest newstop news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.