✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

BREAKING: राजधानी में तेज रफ्तार कार सवार ने कई लोगों को मारी टक्कर, पुलिस को भी रौंदने की कोशिश, 9 राउन्ड हुई फ़ाइरिंग

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 10, 2026, 11:31:47 AM

रांची (RANCHI): राजधानी रांची के कचहरी क्षेत्र में बीते  देर रात   एक विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और फिर बेकाबू कार की वजह से पूरे शहर में दहशत का माहौल बन गया. मामला ट्रांसजेंडर समुदाय और कुछ युवकों के बीच हुए विवाद से शुरू हुआ, जो मारपीट तक पहुंच गया. इस घटना में एक ट्रांसजेंडर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका पैर टूटने की पुष्टि हुई है.

सूचना मिलने पर कोतवाली थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया. इसी दौरान हालात उस समय और बिगड़ गए, जब कुछ युवक कार में सवार होकर लोगों को रौंदते हुए मौके से फरार होने लगे. आरोप है कि भागने के क्रम में युवकों ने पुलिसकर्मियों पर भी कार चढ़ाने की कोशिश की, जिससे पुलिस को आत्मरक्षा में कार्रवाई करनी पड़ी.

पुलिस ने कार का पीछा किया और कटहल मोड़ के पास वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने रुकने के बजाय रफ्तार बढ़ा दी. हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने कुल 9 राउंड फायरिंग की और कार के टायर को निशाना बनाया. फायरिंग के दौरान इश्तियाक नामक युवक गोली लगने से घायल हो गया.

घायल युवक को मौके से हिरासत में लेकर इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है. पुलिस के अनुसार, इश्तियाक का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है. घटना के बाद कचहरी और आसपास के इलाकों में काफी देर तक हंगामा होता रहा, हालांकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में ले लिया.

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका के साथ-साथ घटना के पीछे की मंशा की भी पड़ताल की जा रही है.

 
Tags:big breakingbreaking newsbig newslatest newsviral newsranchi updatebig breaking ranchiaccidentaccident newsmajor accidentmajor accident news ranchi

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.