✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Breaking: देवघर जा रही कांवरियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, 15 जख्मी

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 3:35:16 AM

TNP DESK- बड़ी खबर मोकामा से सामने आ रही है जहां कांवरियों से भरी एक पिकअप पलट गई. जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और 15 लोग जख्मी हो गए. मोकामा थाना अध्यक्ष ने बताया कि कुल 26 लोग पिकअप में सवार थे जिसमें से 15 लोग जख्मी हुए हैं. वहीं एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई है. महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी वहीं पुरुष की मौत इलाज के क्रम में मोकामा रेफरल अस्पताल में हो गई. सभी को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से मोकामा रेफरल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है. वहीं कुछ लोग की हालत गंभीर बताई जा रही है जिसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है.

सभी कांवरिया उत्तर प्रदेश के बलिया से देवघर के लिए निकले थे. इसी दौरान मोकामा थाना के न्यू फोरलेन पर मोर गांव के पास अनियंत्रित होकर पिकअप पलट गई जिससे कांवरिये हादसे का शिकार हो गए. मृतकों के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुये परिजनो को सुपुर्द कर दिया.

Tags:Bihar newspickup full of pilgrims going to Deoghar overturnedकांवरियों से भरी पिकअप पलटीBreaking newsMokama newsBihar policeMokama police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.