☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

BREAKING: राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी इलाके में लगी भीषण आग, कई घरों के सामान जलकर राख, मची अफरातफरी

BREAKING: राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी इलाके में लगी भीषण आग, कई घरों के सामान जलकर राख, मची अफरातफरी

रांची (RANCHI) : राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी इलाके में एक घर में आग लग गई है. मेन रोड के रिहायशी इलाके में आग लगने से अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है. धीरे-धीरे आग ने कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया है. स्थानीय लोगों के मुताबिक आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को घर से अपना सामान निकालने का भी मौका नहीं मिला. कई घरों में रखे घरेलू सामान, फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक्स जलकर राख हो गए.

घटना की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. हालांकि तब तक लाखों की संपत्ति जलकर राख हो चुकी थी. शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, लेकिन कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि बैटरी चार्ज करने के दौरान यह हादसा हुआ. फिलहाल दमकल और पुलिस विभाग विस्तृत जांच में जुटा है.

Published at:11 Jun 2025 05:21 AM (IST)
Tags:massive firefireranchiHindpiri areamany houses burntchaos ensued
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.