✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Breaking: छत्तीसगढ़ में नक्सली मुठभेड़ में 31 नक्सली हुए ढेर, दो जवान शहीद, भारी मात्रा में बरामद भी हथियार

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 8:41:38 PM

टीएनपी डेस्क: छत्तीसगढ़ के सुरक्षाबलों को बढ़ी कामयाबी हाथ लगी है. नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर के इंद्रावती नेशनल पार्क इलाके में सुरक्षा बलों ने एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम देते हुए 31 नक्सलियों को मार गिराया है. इसमें कई बड़े नक्सली और इनामी कमांडर भी शामिल हैं. सभी मारे गए नक्सलियों के शव को जवानों ने अपने कब्जे में ले लिया है. हालांकि, इस ऑपरेशन में सुरक्षाबलों के 2 जवान शहीद हो गए हैं. वहीं, दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. एयरलिफ्ट कर घायल जवानों को रायपुर लाया गया जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है.

इस पूरे अभियान को अंजाम एसटीएफ और DRG जवान ने दिया है. मुठभेड़ के पास इलाके में सर्च अभियान जारी है. वहीं, घटनास्थल से जवानों ने AK-47, एसएलआर, इंसास, बीएम लांचर समेत भारी मात्रा में असला और बारूद बरामद किए हैं. इस पूरी घटना के बाद इलाके की घेराबंदी की गई है. सुरक्षा बल के जवानों के लिए बैकअप फोर्स भी मुख्यालय से भेजी जा रही है.

बता दें कि, बीजापुर के नेशनल पार्क इलाके में नक्सलियों की गतिविधि की सूचना पुलिस मुख्यालय को मिली थी.  जिसके बाद एक विशेष अभियान की शुरुआत 8 फरवरी की देर रात की गई. अभियान में जवान जैसे ही जंगल पहुंचे नक्सलियों ने उनपर गोलियां चलानी शुरू कर दी. जिसका बहादुरी से सामना करते हुए जाबांज जवानों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया. इसमें तेलंगाना स्टेट कमेटी के सेक्रेटरी भी शामिल हैं. जिसकी पहचान हो चुकी है.  

Tags:ट्रेंडिंगट्रेंडिंग न्यूजब्रेकिंग न्यूजछत्तीसगढ़नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुरइंद्रावती नेशनल पार्कइंद्रावती नेशनल पार्क बीजापुरएसटीएफएंटी नक्सल ऑपरेशननक्सली मुठभेड़नक्सलीnaxal attack in chhattisgarhchhattisgarhchhattisgarh newschhattisgarh naxal attacknaxal encounter in chhattisgarhnaxals killed in encounter in chhattisgarh's bijapurnaxal attacks in chhattisgarhnaxal attack chhattisgarhchhattisgarh bijapur naxal attackencounter in chhattisgarhchhattisgarh bijapur naxal attack updatechhattisgarh encounternaxalites killed in chhattisgarhchhattisgarh naxal newschattisgarh naxal attackbijapur naxalite encounterTrendingTrending NewsBreaking NewsChhattisgarhNaxal Affected Area BijapurIndravati National ParkIndravati National Park BijapurSTFanti naxal operationnaxalite encounternaxalitenaxal attack in chhattisgarhट्रेंडिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुरइंद्रावती राष्ट्रीय उद्यानइंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान बीजापुरनक्सली मुठभेड़छत्तीसगढ़ में नक्सली हमलाछत्तीसगढ़ समाचारछत्तीसगढ़ नक्सली हमलाछत्तीसगढ़ में नक्सली मुठभेड़छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मुठभेड़ में मारे गए नक्सलीछत्तीसगढ़ में नक्सली हमलेनक्सली हमला छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ बीजापुर में नक्सली हमलामुठभेड़ छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ बीजापुर नक्सली हमला अपडेटछत्तीसगढ़ मुठभेड़छत्तीसगढ़ में मारे गए नक्सलीछत्तीसगढ़ नक्सली समाचारबीजापुर नक्सली मुठभेड़

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.