✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

'टूट जाई राजा जी...' कॉलेज की लड़कियों के सामने सड़क पर अश्लील गाने, आखिर कहां सोई है पुलिस .....

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 8, 2026, 1:53:20 PM

रांची (RANCHI): राज्य में एक ओर महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा को लेकर कई बड़े दावे किए जाते हैं, पर धरातल की सच्चाई कुछ और ही है. महिलों के सुरक्षा के लिए एमरजेंसी नंबर, QR कोड स्कैनर, सादे कदड़ों में महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती, यहाँ तक की कॉलेज और स्कूलों के इर्द गिर्द पुलिस अफसरों की ड्यूटी रहती है. पर क्या अपने कभी ये सोचा है राज्य में इतनी चीजें बहाल हो रहीं हैं, फिरभी अपराधियों के हौसले इतने बुलंद क्यों नजर आते हैं ? इस सवाल के जवाब के लिए आपको कहीं ज्यादा दूर जाने की जरूरत नहीं है. राज्य की राजधानी में बीते दिनों हुए इस उदाहरण से समझिए, की स्थिति क्या है, और इन सब के बीच महिलायें कितनी सुरक्षित हैं. 

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो रांची के संत ज़ेवियर कॉलेज के पास का है, जहां सरेआम एक लड़का भोजपुरी का अश्लील गाना बजाकर डांस करते हुए नजर आ रहा है. लड़के ने सर पर घुंगराले विग लगाकर रखे हैं और साथ ही वीडियो में अजीब तरह का डांस करते नजर आ रहा है. वीडियो में लोगों के रिएक्शन भी दिखाए गए. यहाँ कुछ लड़कियां यह सोचती हुई नज़र आ रहीं हैं की आखिर यह हो क्या रहा है. वहीं कुछ के इक्स्प्रेशन अटपटे नजर आए तो कुछ ने इसे मज़ाक में लेकर टाल दिया. पर सवाल अब भी वहीं है की क्या सरेआम कॉलेज के पास इस तरह के अश्लील गाने बजाना किस हद तक सही है. 

हो सकता है की यह वीडियो महज़ मनोरंजन मात्र के लिए बनाया गया हो और वायरल होना इस वीडियो का एकमात्र उदेश्य हो. पर क्या असलीलता ही वायरल होने का एकलौता रास्ता है और वो भी ऐसे शिक्षण संस्थान के समीप जहां शिक्षा को पूजा जाता है. सवाल यह भी है की जब इस तरह की चीजें सरेआम सड़क पर होती हैं तो पुलिस कहाँ सोई रहती है. क्या इन चीजों पर ध्यान देना उनका दायित्व नहीं है ? 

हम मानते हैं की देश में हमें फंडामेंटल राइट्स के तहत कई सुविधाएँ दी गई हैं, पर क्या इसका यह मतलब है की हम खुलेआम, खासकर किसी शैक्षणिक संस्थान के समीप इस तरह से अश्लीलता फैला सकते हैं. 

नोट : The News Post किसी भी वीडियो की पुष्टि नहीं करता.

Tags:trending videolatest newsbig newstop newsviral newsviral videotrending newsranchi viral videobhojpuri videobhojpuri viral videobhojpuri trending videobhojpuri songkhesari lal songviral bhojpuri songpalanf sagwan keranchi updatest xaviersst xaviers collagest xaviers ranchi

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.