✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

विपक्ष की एकता में सेंध ! आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को दिया अल्टीमेटम, अध्यादेश पर मांगा जवाब  

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 5:42:06 AM

टीएनपी डेस्ट (TNP DESK):-शुक्रवार को पटना मे होने वाली महागबंधन की बैठक से पहले ही लगता है, किसी की नजर लग गई है. इनकी एकता में सेंध लगती नजर आ रही है. आम आदमी पार्टी के सूत्रों का दावा है कि आप ने कांग्रेस को अल्टिमेटम दे दिया है. वह अध्यादेश पर आप का समर्थन करे वरना वह बैठक का बायकॉट करेगी.

आखिर क्या है मामला ?

दरअसल  केजरीवाल की पार्टी आप चाहती है कि 23 जून के महजुटान में दिल्ली के लिए सेवा क्षेत्र में लाए गए केंद्र के अध्यादेश पर सबसे पहले चर्चा हो . इसपर सभी पार्टियां अध्यादेश के मुद्दे पर समर्थन करें . लेकिन, कांग्रेस ने अभी तक इस पर अपना पक्ष साफ नहीं किया है.

हालांकि, इसे लेकर कांग्रेस की दिल्ली इकाई के नेता शुरू से ही अध्यादेश का विरोध करने को राजी नहीं है. उनका कहना है कि वे अध्यादेश के खिलाफ नहीं हैं. केजरीवाल इस मसले पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से मिलने का समय भी मांग चुके हैं, लेकिन उन्हें समय नहीं मिला है.

क्या बोल रहें हैं केजरीवाल ?

पिछले कुछ दिनों से लगातार केजरीवाल इस अध्यादेश को लेकर कई राज्यों का दौरा कर चुकें है और कई मुख्यमंत्रियों से भी मिलें हैं. केजरीवाल कह रहें है कि कांग्रेस को उनका समर्थन करना चाहिए , नहीं तो अन्य राज्यों में भी दिल्ली जैसा हाल हो सकता है. इसके लिए केजरीवाल ने विपक्षी पार्टियों को चिट्ठी भी लिख चुके हैं कि वह कांग्रेस से आप के समर्थन के लिए कहें.

ऐसे में बैठक से एक दिन पहले सूत्रों के हवाले से खबर चल रही है कि आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को अल्टीमेटम दिया है कि वह अध्यादेश पर दिल्ली का साथ दे वरना आप बैठक का बायकॉट कर देगी।

खैर शुक्रवार की बैठक में केजरीवाल आयेंगे या नहीं औऱ अगर आयेंगे तो उनका रुख क्या होगा . वहीं कांग्रेस अध्यादेश पर जवाब देती है या नहीं . इसपर सभी की नजर बनीं रहेगी. इस बैठक में नीतीश कुमार की अगुवाई में विपक्ष की एकता में ओर क्या-क्या बात होगी और क्या-क्या रणनीति भाजपा को रोकने के लिए बनेगी. इसपर सभी की निगाहें टिकी रहेगी.

रिपोर्ट-शिवपूजन सिंह 

Tags:Aam Aadmi PartyAam Aadmi Party gave ultimatum to Congressकेजरीवाल का कांग्रेस को अल्टिमेटमपटना में विपक्ष की बैठककेजरीवाल अध्यादेश पर करना चाहते हैं बातअरविद केजरीवलArvind kejriwalaapkejriwal

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.