✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

BREAKING: चतरा में TPC के पूर्व उग्रवादियों के बीच खूनी संघर्ष, दो की मौत, NIA मामले का आरोपी गंभीर रूप से घायल

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 5:00:23 AM

चतरा (CHATRA): चतरा जिले के कुंदा थाना क्षेत्र के गेंद्रा गांव में रविवार देर रात पूर्व उग्रवादियों के बीच हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. मरने वालों में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीपीसी के पूर्व सदस्य शामिल हैं. घायलों में एनआईए के एक मामले का आरोपी भी बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 12 बजे देवेंद्र गंझु अपने कुछ साथियों के साथ गेंद्रा गांव निवासी श्याम भोक्ता के घर पहुंचा. यहां किसी पुराने आपसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से गोलीबारी होने लगी.

इस दौरान श्याम भोक्ता और उनके साले गोपाल गंझु गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं जवाबी फायरिंग में देवेंद्र गंझु और उसका एक साथी चूरामन गंझु मौके पर ही मारे गए. गोलीबारी की आवाज से पूरे गांव में दहशत फैल गई.

घटना की सूचना मिलते ही कुंदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घायल श्याम भोक्ता और गोपाल गंझु को पहले प्रतापपुर और फिर डाल्टनगंज ले जाया गया. हालत गंभीर होने के कारण दोनों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर किया गया है.

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह पूरा मामला टीपीसी के पूर्व सदस्यों के बीच पुरानी रंजिश का नतीजा है. मृतक देवेंद्र गंझु टीपीसी का पूर्व सदस्य था और उसके खिलाफ अलग अलग थानों में करीब 36 गंभीर मामले दर्ज थे. वहीं घायल श्याम भोक्ता भी पहले टीपीसी से जुड़ा रहा है और वह एनआईए द्वारा दर्ज एक केस में आरोपी बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए घटनास्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है.

Tags:big breakingbreaking newslatest newsviral newstrending newsbig newsTPCTPC naxalinaxali newsnaxali breaking newsnaxalite newsnaxalite breaking newsnaxal operationnaxal operation news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.