✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

BPSSC SI Recruitment 2023: 17 दिसंबर से दरोगा भर्ती परीक्षा का आयोजन, 1275 पदों पर होगी नियुक्ति 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 4:44:34 PM

पटना(PATNA): बिहार अवर लोक सेवा आयोग यानी बीपीएसएससी ने दरोगा भर्ती परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.  17 दिसंबर को परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. इस परीक्षा में 6.61 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे. परीक्षा के लिए साढ़े पांच सौ केन्द्र बनाये गए हैं.  परीक्षा केन्द्रों की सूची आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://bpssc.bih.nic.in/ पर जारी कर दी गई है. 

सभी डीएम को जारी किया गया निर्देश

1275 दारोगा की नियुक्ति होनी है.  सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है.  दूसरे के बदले परीक्षा में बैठने वाले स्कॉलर पर विशेष नजर रखनी है.  परीक्षा केन्द्र और केन्द्राधीक्षकों की पूरी जिम्मेवारी है कि परीक्षा में किसी तरह का कदाचार नहीं हो.  परीक्षा केन्द्र में प्रवेश करने से पहले हर तरह की जांच कर लेनी है. 

दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

इस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का आयोजन 17 दिसंबर को दो शिफ्ट में किया जाएगा.  पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर ढाई बजे से साढ़े चार बजे तक होगी.  अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटे पहले परीक्षा केदों पर रिपोर्ट करना होगा, वहीं परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले ही गेट बंद कर दिए जाएंगे. 

परीक्षा में एडमिट कार्ड के साथ लाएं फोटो आईडी

जब अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे तो उन्हें अपने एडमिट कार्ड के साथ एक वैलिड फोटो आईडी, जिसमें पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, मतदाता पहचान-पत्र और आधार कार्ड। इनमें से कोई एक ले जाना अनिवार्य होगा. 

कुल 1275 पदों के लिए निकली वैकेंसी

रिक्त पदों की संख्या की बात करें तो इसमें 441 पद अनारक्षित वर्ग के लिए है। एससी के 275, एसटी के 16, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के 238, पिछड़ा वर्ग के 107, पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए 82, ईडब्ल्यूएस के 111, ट्रांसजेंडर के 05 पद आरक्षित हैं. 

3 चरणों में होगी भर्ती की प्रक्रिया

इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया 3 चरणों में होगी. इसके लिए सबसे पहले प्रीलिम्स एग्जाम होगा. इसके बाद मेन्स और फिर फिजिकल टेस्ट देना होगा. 
 

 

Tags:BPSSC SI Recruitment 2023Inspector recruitmentInspector recruitment exambihar police si recruitment 2023bihar si new vacancy 2023bihar police sub inspector recruitment 2023bihar police si vacancy 2023bihar police si new vacancy 2023pbssc si recruitment 2023bpssc si recruitment 2023bihar police new vacancy 2023

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.