✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड की चाकू मारकर की हत्या, खुद भी खुदकुशी का किया प्रयास, जानिए कहां का है ये मामला

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 6:31:01 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): प्यार मोहब्बत और रिलेशनशिप के चक्कर में एक युवती की जान चली गई है.उसका कातिल उसका बॉयफ्रेंड ही निकला है. बॉयफ्रेंड ने चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी युवती डॉक्टर थी. अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या के बाद युवक ने खुद को भी मारने यानी आत्महत्या का प्रयास किया वह घायल हो गया लेकिन अभी बचा हुआ है.    

पूरा मामला

जानिए यह मामला कहां का है. ये मामला जम्मू का है जहां लेडी डॉक्टर को उसके डॉक्टर बॉयफ्रेंड ने ही मार डाला. लेडी डॉक्टर को उसके बॉयफ्रेंड ने चाकू मारने के बाद जब देखा कि उसका प्राण निकल गया.तब बॉयफ्रेंड ने भी अपने को चाकू मार लिया. इतना ही नहीं घायल अवस्था में इस डॉक्टर बॉयफ्रेंड जौहर गनई ने अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी और लिखा- 'मैं निजी कारणों से आत्महत्या कर रहा हूं'. इस पोस्ट को देख कर उसके रिश्तेदारों ने पुलिस को बुलाया. फिर सारा मामला सामने आ गया.

अब जानिए लेडी डॉक्टर कौन थी. इस लेडी डॉक्टर का नाम उस सुमेधा शर्मा था. जम्मू के डेंटल कॉलेज बीडीएस की डिग्री हासिल की थी. इसी कॉलेज में जौहर गनई से उसका प्रेम हो गया.बीडीएस करने के बाद सुमेधा आगे की पढ़ाई के लिए दिल्ली चली गई.वह होली की छुट्टी में जम्मू अपने घर आ गई थी.वह जौहर से मिलने उसके घर गई तो वहां दोनों के बीच जबरदस्त झगड़ा हो गया. तभी आवेश में आकर उसने सुमेधा के पेट में चाकू से वार कर दिया. सुमेधा शर्मा की उसी वक्त मौत हो गई. इससे जौहर घबरा गया. उसने खुद को भी चाकू मारकर घायल कर दिया और सोशल मीडिया यानी फेसबुक पर अपनी तस्वीर पोस्ट कर दी. फेसबुक पर तस्वीर को देखकर जौहर के रिश्तेदारों ने पुलिस बुला ली. दोनों के बीच किस बात को लेकर झगड़ा हुआ यह स्पष्ट नहीं है. फिलहाल जौहर का इलाज चल रहा है. उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के अनुसार जौहर और सुमेधा काफी समय से रिलेशनशिप में थे. जम्मू में दोनों ही थी मेडिकल कॉलेज में पढ़ते थे.

Tags:Boyfriend stabbed his girlfriend to death

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.