✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

मुंबई से न्यूयॉर्क के लिए उड़ान भरी एयर इंडिया के विमान में बम की धमकी, दिल्ली एयरपोर्ट पर की गई इमरजेंसी लैंडिंग

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 7:59:36 AM

टीएनपी डेस्क: एयर इंडिया की फ्लाइट एआई119 को बम से उड़ा देने की धमकी मिलने पर हड़कंप मच गया. आनन-फानन में फ्लाइट की लैंडिंग दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर कराई गई. विमान फिलहाल दिल्ली में खड़ा है और प्लेन की जांच की जा रही है.

बता दें कि, सोमवार की सुबह 2 बजे मुंबई से न्यूयॉर्क के लिए उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई119 में बम होने की जानकारी मिली. जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों द्वारा विशेष सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया और सुरक्षा नियामक समिति के निर्देश पर फ्लाइट को दिल्ली की तरफ डायवर्ट कर दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर लैंड किया गया. प्लेन में 239 यात्री सवार थे. सभी पैसेंजर्स को प्लेन से नीचे उतार कर सिक्योरिटी प्रोटोकॉल के तहत विमान की जांच-पड़ताल की जा रही है. मौके पर बम निरोधक दस्ता और दिल्ली पुलिस टीम भी मौजूद है.

विमान में बम की धमकी यह दूसरा मामला 

एयर इंडिया को इस तरह की धमकी मिलने का यह पहला मामला नहीं है. 22 अगस्त को भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था. उस वक्त मुंबई से तिरुवनंतपुरम जा रही फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली थी. जिसके बाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लगाई गई थी. इतना ही नहीं, अभी 5 दिन पहले 9 अक्टूबर को भी विस्तारा एयरलाइन की लंदन से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट UK18 में भी बम के होने की सूचना दी गई थी. इस प्लेन में 300 पैसेंजर्स और क्रू मेंबर सवार थे. जिसके बाद 5 घंटे तक सुरक्षा जांच के लिए यात्री एयरपोर्ट पर ही फंसे हुए थे.

 

 

Tags:मुंबईन्यूयॉर्कएयर इंडियाविमानबम की धमकीदिल्ली एयरपोर्टइमरजेंसी लैंडिंगदिल्ली इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्टफ्लाइट एआई119बम निरोधक दस्तादिल्लीनेशनल न्यूजMumbaiNew YorkAir IndiaAircraftBomb ThreatDelhi AirportEmergency LandingDelhi Indira Gandhi International AirportFlight AI119Bomb Disposal SquadDelhiNational News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.