✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बेगूसराय: रेलवे ट्रैक से लड़का और लड़की का शव बरामद, हत्या की आशंका 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 10:43:54 AM

बेगूसराय(BEGUSARAI): बेगूसराय में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है जहां अहले सुबह एक लड़का और लड़की का शव रेल ट्रैक से बरामद किया गया है. बताया जा रहा है कि दीपावली की रात किसी ने दोनों की हत्या कर उसे रेल ट्रैक पर फेंक दिया है फिलहाल रेल थाना बेगूसराय की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. घटना बेगूसराय बरौनी कटिहार रेल खंड के लाखो गुमटी के समीप की है. इस घटना में लड़का लड़की का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. मृतक लड़का और लड़की की पहचान लाखो थाना क्षेत्र के डुमरी के रहने वाले नुनू बाबू एवं लाखो थाना क्षेत्र के ही अयोध्या बारी की रहने वाली रूपम कुमारी के रूप में की गई है.

प्रेम प्रसंग से जुड़ा है मामला 

बताया जा रहा है कि मृतक नुनू बाबू कुछ दिन पूर्व अयोध्या बारी के पूर्व सरपंच के यहां ट्रैक्टर चालक का काम करता था.  लेकिन हाल के दिनों में 6 महीना पूर्व ही उसने पूर्व सरपंच के यहां काम को छोड़ दिया था. लेकिन आज नुनू बाबू एवं पूर्व सरपंच की पुत्री रूपम कुमारी का शव रेलवे ट्रैक मिलने के बाद लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं और लोग इसे प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला भी बता रहे हैं. अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था और इसी वजह से उक्त जोड़े की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के लिए शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया है. फिलहाल घटना की वजह जो हो भी हो वह पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगा. लेकिन एक साथ प्रेमी जोड़े की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है.

जांच में जुटी पुलिस 

इस संबंध में स्थानीय अरविंद कुमार ने  बताया कि दोनों की हत्या कर शव को रेल ट्रैक पर फेंक दिया है. वही लाखों सहायक थाना क्षेत्र के पुलिस अधिकारी विजय सिंह ने बताया कि किसी ने हत्या कर शव को रेल ट्रैक पर फेंक दिया है.  फिलहाल मौके पर बेगूसराय रेल थाना और लाखो सहायक थाना की पुलिस मौके पर पहुंची हुई है.  वहीं पुलिस  सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर चुकी है. 

Tags:biharnewsbegusarai double murderrailway track se deadbody bramadlarka larki shav bramad begusaraibegusarai news updatebihar news live updatediwali kee raat begusarai men murderdead body found from railway track in begusarai

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.