✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

BOB Recruitment: बैंक ऑफ़ बड़ौदा में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी, बस चाहिए होगी ये योग्यता

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 8:05:21 PM

BOB Recruitment: अगर आप भी बैंक में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है. दरअसल बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने बिजनेस कॉरस्पॉडेंट सुपरवाइजर (Business Correspondent Supervisor) के पदों पर भर्ती निकली है. अच्छी खबर यह है कि इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आपको कोई भी written exam नहीं देना होगा. यानी की आप बिना परीक्षा बैंक ऑफ़ बड़ौदा में नौकरी पा सकते हैं. आवेदन ऑफ़लाइन मोड में करना होगा. बता दें कि आवेदन पत्र शुरू हो चुकी है. वहीं आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 अगस्त तक है. 

जरुरी योग्यता 

बैंक ऑफ़ बड़ौदा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्था से ग्रेजुएशन की डिग्री का होना अनिवार्य है. साथ ही उम्मीदवार को कंप्यूटर का बेसिक नॉलेज होना चाहिए. वहीं अगर रिटायर्ड बैंक ऑफिसर इस पद के लिए अप्लाई करते हैं तो उनके लिए अलग योग्यता रखी गई है. इसके लिए उम्मीदवार जारी नॉटिफ़िकेशन देख सकते हैं.

आयु सीमा 

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए. इसके अलावा सेवा निवृत बैंक कर्मचारी के लिए अधिकतम आयु 65 वर्ष रखी गई है.

आवेदन शुल्क 

बैंक ऑफ़ बड़ौदा में आवेदन करने के लिए आपको किसी भी प्रकार का कोई आवेदन शुल्क नहीं लगेगा. यानी कि सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फी निशुल्क है.

चयन प्रक्रिया 

एप्लीकेशन फॉर्म शॉर्टलिस्ट होने के बाद उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट को email  के ज़रिए इंटरव्यू का डेट, टाइम और वेन्यू बताया जाएगा. यानि उम्मीदवार का चयन डायरेक्ट इंटरव्यू के आधार पर होगा. इसके लिए आपको कोई भी लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी.

इस पते पर भेजें फॉर्म 

क्षेत्रीय कार्यालय प्लॉट नंबर 1 ब्लॉक एल सब सिटी सेंटर एरिया उदयपुर राजस्थान 3130001

Email: fi.udaipur@bankofbaroda.co.in

Tags:BOB RecruitmentBOB Recruitment 2024bank of Barodajob in bankSarkari Naukri 2024job alertjob newsvacancy news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.