✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

सड़क किनारे गड्ढे से मिला बीएमपी जवान का श'व, मंडल कारा नवादा की सुरक्षा में हुई थी तैनाती

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 2:11:53 PM

नवादा(NAWADA): मंडल कारा नवादा से कुछ दूर आगे सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे से बुधवार को दोपहर बाद बीएमपी जवान का शव बरामद किया गया. मृतक जवान की पहचान झारखंड के रांची के गोरखा कालोनी रोड नंबर 3 सी मोर शिव मंदिर, हटिया के निवासी संदीप तामंग के रूप में की गई है. वे जेल सुरक्षा में प्रतिनियुक्त थे और इसके पूर्व वे कोर्ट में सुरक्षा में प्रतिनियुक्त थे. फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है.

यह भी पढ़ें:

पटना के हथुआ मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर खाक

पूरा मामला

साथी जवानों ने बताया कि मंगलवार की शाम तकरीबन पांच बजे चाय पीने संदीप जेल से बाहर निकले थे. फिर लौटकर वापस नहीं आए. शाम सात बजे जवानों की गिनती के क्रम में भी उपस्थित नहीं हुए. जिसके बाद जेल अधिकारी खोजबीन में जुट गए. रात तकरीबन आठ बजे मोबाइल पर बात हुई तो उन्होंने जल्द वापस आने की बात कही. लेकिन इसके बाद भी नहीं लौटे. रात में ड्यूटी भी नहीं की. तब उनकी तलाश शुरू हो गई. इधर गड्ढे से जवान का शव बरामद होते ही सनसनी फैल गई. मंडल कारा और पुलिस लाइन के जवानों की भीड़ वहां जुट गई.  पुलिसकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई. पुलिसकर्मियों ने शव को पुलिस लाइन में रखा और अधिकारियों को सूचना दी. घटना की जानकारी पाकर एसपी डाॅ. गौरव मंगला, सदर एसडीपीओ उपेंद्र प्रसाद, नगर थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी व जवान घटनास्थल पहुंचे और छानबीन की. उन्होंने बताया कि जांच के लिए एफएसएल टीम बुलाई गई है. शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. अनुसंधान शुरू कर दी गई है. मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है. फिलहाल शरीर पर बाहरी चोट नहीं दिख रहे हैं.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.