✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में संकल्प: ‘हर घर तिंरगा’ कार्यक्रम के तेहत 20 करोड़ परिवार तक पहुंचेगी भाजपा

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 2:24:47 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): भारतीय जनता पार्टी आने वाले दिनों में ‘हर घर तिंरगा’ कार्यक्रम की शुरुआत करेगी. पार्टी ने यह तय किया है कि वह इस अभियान के जरिए कम से कम 20 करोड़ घरों तक पहुंचे. भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया ने शनिवार को हैदराबाद में संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी. राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले शनिवार को राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक हुई. भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हुई. बैठक के बारे में जानकारी देते हुए सिंधिया ने कहा कि देश को एकजुट करने और हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एक बड़ा आंदोलन खड़ा करने पर चर्चा की गई.

विधानसभा उपचुनावों में भाजपा की बहुत बड़ी विजय

वसुंधरा ने बैठक में हुई चर्चा के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अभी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर में हुए विधानसभा चुनावों और कुछ निकाय चुनावों एवं रामपुर, आजमगढ़ के लोकसभा उपचुनाव और त्रिपुरा के विधानसभा उपचुनावों में भाजपा की बहुत बड़ी विजय हुई है. उन्होंने कहा कि आगे जिन राज्यों में चुनाव होने हैं, वहां संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर पर कमेटियों को सशक्त बनाने और पन्ना प्रमुखों को सक्रिय करने पर चर्चा की गई. सिंधिया ने बताया कि बैठक में भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने पन्ना प्रमुखों की महत्ता का जिक्र करते हुए कहा कि संगठन के जितने कार्यक्रम हैं उनमें पन्ना प्रमुखों का महत्व सर्वाधिक है.इन पर ही चुनावी जीत का दारोमदार टिका होता है.

यह भी पढें:

हजारों करोड़ों की सौगात लेकर पीएम मोदी 12 जुलाई को पहुंचेंगे देवघर, बाबाधाम से काशी के लिए चलाई जाएगी स्पेशल ट्रेन   

बूथ अध्यक्ष और बूथ कार्यकर्ताओं से संपर्क साधना बहुत महत्वपूर्ण: भाजपा अध्यक्ष

राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में यह भी चर्चा हुई कि हमें प्रवास के कार्यक्रम पर विशेष जोर देने की जरूरत है, वैसे भी भाजपा ने हमेशा जनता के बीच जाने, लोगों से मिलने और बूथ तक पहुंचने पर बल दिया है. बूथ को मजबूत करना बहुत ही जरूरी है. भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बैठक में कहा कि बूथ अध्यक्ष और बूथ कार्यकर्ताओं से संपर्क साधना हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है. क्योंकि वही कार्यकर्ता हैं, जो वास्तविकता में इलाके में फैलकर हमारी बात को सबके सामने रख सकते हैं. इसके साथ ही केंद्रीय योजनाओं के लाभर्थियों से संपर्क साधने के साथ-साथ अंत्योदय के लिए भी एक सघन अभियान चलाने की जरूरत पर जोर दिया.उन्होंने कहा कि ये दोनों साथ-साथ चलेंगे तो इसका फायदा कार्यकर्ताओं, प्रदेश और जनता को भी मिलेगा.

राजनीतिक और आर्थिक प्रस्ताव पेश किये जाएंगे

वसुंधरा ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक राजनीतिक और आर्थिक प्रस्ताव पेश किये जाएंगे. इन प्रस्तावों के प्रारूपों के ऊपर पदाधिकारियों की बैठक में चर्चा की गई. राजनैतिक प्रस्ताव में उदयपुर की घटना पर चर्चा के बारे में पूछे जाने पर वसुंधरा ने कहा कि देश में जो मौजूदा हालात और घटनाएं हैं,उन सब पर चर्चा की जाएगी. राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों पर भी चर्चा होगी. बैठक में राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक विषयों पर प्रस्ताव लाए जाएंगे.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.