✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बेगूसराय गोलीकांड: बीजेपी नेता सड़क जामकर कर रहे विरोध प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ नारेबाजी 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 10:41:28 AM

बेगूसराय(BEGUSARAI): बेगूसराय गोलीकांड के विरोध में आज बीजेपी ने जिले में बंद और चक्का जाम का आह्वान किया है. इस घटना के विरोध में बीजेपी के कार्यकर्ता एनएच 31 को जाम कर बिहार सरकार के खिलाफ जमकर हंगामा कर रहे हैं. वहीं सड़क पर टायर जलाकर आवागमन को बाधित कर दिया गया है.

बिहार में असमाजिक तत्वों का आतंक बढ़ गया: विजय सिन्हा 

बेगूसराय में मंगलवार को दो मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने जिस तरीके से 10 लोगों को गोली मारी थी. इसके बाद नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा बेगूसराय पहुंचे, सभी घायलों से मुलाकात करते के दौरान उन्होंने बिहार सरकार एवं नीतीश पर जमकर हमला बोला. कहा कि जैसे आतंकवादी की तरह गोलियों की बौछार की गई है, इससे साफ जाहिर होता है कि बिहार में जंगलराज है. कानून का राज खत्म हो चुका है. उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में गुंडा का राज चल रहा है. राह चलते गोली मार देना, अपहरण कर लेना इससे साफ जाहिर हो रहा है कि बिहार में गुंडा का आतंक बढ़ गया है. 

यह भी पढ़ें:

बेगूसराय गोलीकांड:  SP योगेंद्र कुमार ने सात गश्ती पदाधिकारियों को किया सस्पेंड 

एडीजी ने कहा अपराधियों को छोड़ा नहीं जायेगा

वहीं इस घटना पर एडीजी मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने कहा कि पूरे मामले में कई टीमों का गठन किया गया है और लगातार छापेमारी चल रही है. उन्होंने कहा कि लापरवाही के आरोप में गश्ती दल के 7 प्रभारियों को निलंबित कर दिया गया है. एडीजी ने कहा कि घटना जिस तरीके से हुई है इसकी पूरी जांच की जा रही है. अपराधियों के गिरफ्तारी की पूरी कोशिश चल रही है. उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी विशेष के हत्या करने की योजना से वह नहीं आए थे. लेकिन अब यह जांच का विषय है कि मंशा क्या थी. कहा कि एसपी डीआईजी के साथ-साथ कई अधिकारियों के नेतृत्व में टीम बनाई गई है और सभी टीम अलग-अलग छापेमारी कर रही है.  लगातार बेगूसराय पुलिस से पूरे मामले में रिपोर्ट मांगी गई है. उन्होंने कहा कि किसी भी हालत में अपराधियों को छोड़ा नहीं जायेगा. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.