✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

राज्यसभा सांसद सुशील मोदी को धमकी, पत्र में लिखा- '31 से पहले मार दूंगा'

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 6:18:04 AM

पटना(PATNA): बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी को जान से मारने की धमकी मिली है. पश्चिम बंगाल के पूर्वी वर्धमान जिले से स्पीड पोस्ट के माध्यम से उनको पत्र मिला है. जांच के लिए पटना एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो को पत्र और लिफाफा भेजा गया है.

चंपा सोम (सोमा) द्वारा स्पीड पोस्ट से प्राप्त धमकी भरे पत्र में अंग्रेजी में लिखा है कि “मैं आपको सूचना दे रहा हूं कि मैं तृणमूल कांग्रेस का नेता हूं. ममता बनर्जी भारत की अगली प्रधानमंत्री बन सकती है. तुम नरेंद्र मोदी और अमित शाह के पालतू कुत्ते हो. ममता बनर्जी और नीतीश कुमार जिंदाबाद. मैं आपकी हत्या कर दूंगा.” इस पत्र में चंपा सोम (सोमा) ने अपना मोबाइल नंबर 7501620019 भी डाल रखा है.

वरीय आरक्षी अधीक्षक को सौंपा गया पत्र

यह पत्र राजेंद्र नगर स्थित निजी आवास के पत्ते पर प्राप्त हुआ है. सुशील मोदी ने पत्र सहित, लिफाफा पटना के वरीय आरक्षी अधीक्षक को प्रेषित कर आग्रह किया है कि इस पर आगे की कार्रवाई की जाए. जानकारी के मुताबिक सोमवार यानी 19 सितंबर को ही बीजेपी सांसद को यह धमकी भरा पत्र मिला था लेकिन उन्होंने मंगलवार को इसे सार्वजनिक किया है.

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.