✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

लक्ष्मी पूजा को लेकर दिए गए बयान पर घिरे BJP विधायक, लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर फूंका पुतला 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 6:53:47 AM

पटना(PATNA): बीजेपी विधायक ललन पासवान द्वारा कल लक्ष्मी पूजा को लेकर दिए गए बयान पर अब विवाद खाद्य हो गया है. जगह-जगह विधायक के विरोध में लोग प्रदर्शन कर रहे हैं. लोगों ने भागलपुर  में विरोध प्रदर्शन किया और भाजपा विधायक का पुतला भी फूंका. उनके इस बयान पर अलग-अलग पार्टी के नेता भी विरोध जता रहे हैं. आरजेडी प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने पलटवार करते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के लोग किसी भी धर्म को मानने वाले नहीं है.  यह पार्टी सिर्फ उन्माद फैलाने में ही विश्वास रखती है. अगर भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को हिम्मत है तो ललन पासवान को पार्टी से निकाल कर दिखाएं कि हम देवी देवताओं हिमायती हैं. आपको बताते चलें कि कल बीजेपी विधायक ललन पासवान ने कहा था कि मुस्लिम लक्ष्मी पूजा नहीं करते हैं तो क्या उनके घर में लक्ष्मी वास नहीं करती है. 

वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा रातों-रात अति पिछड़ा आयोग गठन और जदयू कोटे से अध्यक्ष सदस्य नियुक्त करने के मामले को लेकर आरजेडी प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि यह सामूहिक फैसला है. मुख्यमंत्री ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव से बात करके ही आयोग का गठन किया है. यदि आरजेडी में कोई नेता असंतुष्ट है तो वह इस मामले में बोलने के लिए अधिकृत नहीं है.  आपको बताते चलें कि एक निजी चैनल पर आरजेडी के विधान पार्षद रामबली चंद्रवंशी द्वारा असंतुष्टी  व्यक्त करने के बाद राजद के तरफ से सफाई आई है. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.