✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

विधानसभा में हंगामा कर रहे बीजेपी विधायक संजय सिंह को किया मार्शल आउट, जानिए विधायक ने क्या लगाया आरोप 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 12:30:00 PM

पटना(PATNA):बिहार विधानसभा के मानसून सत्र का आज अंतिम दिन है. ऐसे में आज भी विधानसभा की कार्यवाही हंगामे के साथ शुरू हुई. आज सदन की कार्यवाही शुरू होते ही  बीजेपी के विधायकों ने सदन के अंदर कल हुए लाठीचार्ज के विरोध में काला गमछा दिखाकर प्रदर्शन किया. इसके साथ ही नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के खिलाफ सदन के अंदर ही जमकर नारेबाजी करने लगे. जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने लालगंज विधायक संजय सिंह को मार्शल आउट करवाने का निर्देश जारी किया. विधानसभा अध्यक्ष के निर्देश पर विधायक संजय सिंह को मार्शल ने टांगकर विधानसभा से बाहर कर दिया. वहीं सदन की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है. 

"लाठी-गोली की सरकार लाठी के दम पर सदन चलाना चाह रही है":संजय सिंह

वहीं इस मामले में बीजेपी विधायक संजय सिंह  ने कहा कि मार्शल ने मेरे साथ धक्का-मुक्की की है, इससे मेरे सिर में चोट भी आई है. उन्होंने कहा कि वे  कल यानि गुरुवार को हुई घटना का विरोध कर रहे थे. इसलिए उन्हें इस तरह से विधासभा से बाहर कर दिया गया. संजय सिंह ने कहा-"लाठी-गोली की सरकार लाठी के दम पर सदन चलाना चाह रही है". सरकार के लोग विरोध करने भी नहीं देना चाह रहे हैं. 

Tags:biharpatnaBJP MLA Sanjay SinghBJP MLA Sanjay Singh marshalled outvidhansabha

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.