✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

भाजपा विधायक अमर कुमार बाउरी ने इलेक्ट्रो स्टील में घायल मजदूरों का उठाया मुद्दा, मुआवजा देने की कही बात

BY -
Vishal Kumar
Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 6:35:26 AM

रांची(RANCHI): झारखंड विधानसभा शीतकालीन सत्र के चौथे दिन चंदनक्यारी विधायक अमर कुमार बाउरी ने वेदांता इलेक्ट्रो स्टील का मामला सदन में उठाया. उन्होंने सदन को बताया कि 15 नवंबर 2022 को बोकारो के वेदांता इलेक्ट्रो स्टील में एक हादसे में बंगाल के 4 मजदूर बुरी तरह झुलस गए थे, जिसमें एक कर्मचारी की मौत भी हो गई. वहीं, सभी घायलों को इलाज के लिए पश्चिम बंगाल ले जाया गया. क्योंकि घायल सभी मजदूर पश्चिम बंगाल के थे इस लिए वहां केस दर्ज करवाया गया. जिसके बाद झारखंड में केस दर्ज किया गया.

मजदूर को मिले मुआवजा राशि

वहीं, चंदनक्यारी विधायक अमर कुमार बाउरी ने मांग की है कि एक उच्चस्तरीय जांच कमिटी बनाकर इस पूरी घटना की जांच की जाए. इसके अलावा संबंधित विभाग की तरफ से सभी घायल मजदूरों और मृतक मजदूर को मुआवजा की राशि उपलब्ध करवाई जाए. वहीं, अमर कुमार बाउरी ने सदन के माध्यम से यह मांग भी रखा कि वेदांता इलेक्ट्रो स्टील में सुरक्षा के मानको की जांच की जाए और उसे लागू करवाया जाए.

रिपोर्ट : रंजना कुमारी, रांची  

Tags:BJP MLA Amar Kumar Baurijharkhand vidhan sabha newsझारखंड विधानसभा शीतकालीन सत्रचंदनक्यारी विधायक अमर कुमार बाउरीjharkhand news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.