टीएनपी डेस्क (TNP DESK): यूं तो नेता मंत्रियों के कई वीडियो चर्चा का विषय बने रहते हैं, पर कभी-कभी कुछ ऐसी चीजें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगती हैं जो न सिर्फ सुर्खियां बटोरती हैं बल्कि नेताओं के चरित्र पर भी सवाल खड़े कर देती हैं. अब इन दिनों तेज़ी से भाजपा का एक कथित वीडियो वायरल हो रहा है जिसने चर्चाओं का दौर बढ़ा दिया है. वीडियो में भाजपा नेता बार-बालाओं संग चिपक-चिपक कर डांस कर रहे हैं. वीडियो से भाजपा नेता की रंगीन मिजाज़ी का अंदाजा लगाया जा सकता है. अब इन अय्याश नेता जी की अश्लील डांस के वीडियो ने कई सवाल भी खड़े किए हैं की क्या ऐसे जनप्रतिनिधि की कल्पना की जाती है ?
मामला उत्तर प्रदेश के झांसी का है जहां से भाजपा नेता आदर्श शर्मा का अश्लील डांस वीडियो तेजी से वायरल रहा है. वीडियो में उन्हें फिल्मी गानों पर बार-बालाओं के साथ डांस करते हुए देखा जा रहा है और यह वीडियो सामने आने के बाद यह ट्विटर, व्हाट्सएप और फेसबुक समेत कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो गया.
हालांकि, भाजपा नेता आदर्श शर्मा ने वायरल वीडियो को पूरी तरह फर्जी बताते हुए सभी आरोपों को खारिज कर दिया है. उनका कहना है कि वीडियो को कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी AI तकनीक की मदद से तैयार किया गया है और यह उनकी छवि खराब करने की साजिश का हिस्सा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. कई यूजर्स वीडियो में दिख रहे व्यक्ति को भाजपा नेता से मिलता-जुलता बता रहे हैं और इसे अनुचित व्यवहार करार दे रहे हैं. हालांकि, अब तक वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है और इसकी सत्यता को लेकर कोई आधिकारिक बयान भी जारी नहीं किया गया है.
आदर्श शर्मा ने अपने बयान में कहा कि आज के दौर में तकनीक का गलत इस्तेमाल कर किसी की भी छवि खराब की जा सकती है. उन्होंने लोगों से अपील की कि बिना सच्चाई जाने ऐसे वीडियो को शेयर न करें और अफवाहों से बचें. उनका कहना है कि यह वीडियो डिजिटल हेरफेर का उदाहरण है, जिसे जानबूझकर सोशल मीडिया पर फैलाया गया. हालांकि, अभी तक इस मामले में किसी प्रकार की औपचारिक पुलिस शिकायत दर्ज होने की जानकारी सामने नहीं आई है. वहीं, भाजपा नेता के समर्थकों ने वीडियो बनाने और वायरल करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है.