✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

हैदराबाद : BJP ने राजा सिंह को पार्टी से किया निष्कासित, जानिए पूरा मामला

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 8:22:34 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): राजा सिंह पर पैगम्बर मोहम्मद के खिलाफ कथित तौर पर विवादित टिप्पणी करने का आरोप है. आरोप के बाद मंगलवार को हैदराबाद पुलिस ने गोशामहल सीट से बीजेपी विधायक टी. राजा सिंह को गिरफ्तार कर लिया. मामला को तुल पकड़ता देख भाजपा ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया है.

राजा सिंह पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप है. दरअसल, टी. राजा ने एक वीडियो अपलोड किया था. जिसमें उन्होंने कथित तौर पर पैगम्बर मोहम्मद को लेकर विवादित टिप्पणी की थी. इसके बाद हैदराबाद में उनका काफी विवाद हुआ. कथित टिप्पणी के बाद भारी संख्या में लोग थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराने पहुंचे थे. लोग सड़क पर उतर आए, इसके बाद उन्हें मंगलवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया गया.

दरअसल, वीडियो में टी. राजा ने पैगम्बर मोहम्मद को लेकर टिप्पणी की थी. इसके अलावा वीडियो में टी. राजा ने कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी और उनकी मां को लेकर भी टिप्पणी की थी. आपको बता दें कि टी. राजा से पहले बीजेपी राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपुर शर्मा ने भी एक टीवी चैनल में पैगम्बर मोहम्मद को लेकर टिप्पणी की थी. जिसके बाद पूरे देश में विरोध हुआ और अंतत: बीजेपी ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया. बीजेपी ने राजा को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है और 10 दिन में जवाब मांगा है. नोटिस में उनसे पूछा गया है कि क्यों न आपको पार्टी से निष्कासित कर दिया जाए.

बता दें कि तेलंगाना पुलिस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय कुमार को भी हिरासत में ले लिया है. संजय कुमार करीमनगर से सांसद हैं. बीजेपी लगातार तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर की बेटी के. कविता के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है. तेलंगाना बीजेपी ने के. कविता का दिल्ली के शराब घोटाले से कनेक्शन होने का आरोप लगाया है. इसी मामले में बीजेपी उनके घर के बाहर प्रदर्शन कर रही है. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.