✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

चार्जशीटेड डिप्टी सीएम को बगल में बिठाकर करप्शन पर भाषण दे रहे हैं सीएम नीतीश : सुशील मोदी

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:25:58 AM

पटना(PATNA): बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से बीजेपी लगातार सरकार को घेरने की कोशिश में जुट गई है. बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने भ्रष्टाचार को लेकर एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है. सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार कहते हैं कि वे भ्रष्टाचारियों को बचाते नहीं हैं, लेकिन भ्रष्टाचार के आरोपी तेजस्वी यादव को उन्होंने अपना डिप्टी सीएम बनाया है. नीतीश कुमार अपने बगल में करप्शन के मामले में चार्जशीटेड तेजस्वी को बैठाकर करप्शन के ख़िलाफ़ भाषण कर रहे हैं.

“नीतीश कुमार ने भ्रष्टाचारियों से समझौता कर लिया”

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने भ्रष्टाचारियों से समझौता कर लिया है और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की हिम्मत उनमें नहीं है. सुशील मोदी ने सीएम नीतीश कुमार से पूछा कि पांच साल पहले उन्होंने भ्रष्टाचार का आरोप लगने के बाद जिन लोगों के साथ गठबंधन तोड़ दिया. क्या आज वे भ्रष्टाचार के आरोप से मुक्त हो गए. तेजस्वी यादव IRCTC घोटाले में चार्जशीटेड हैं और बेल पर चल रहे हैं. इस मामले में कभी भी ट्रायल शुरू हो सकता है. बावजूद इसके नीतीश कुमार कहते हैं कि वे भ्रष्टाचारियों को बचाते नहीं हैं. उन्होंने कहा कि जमीन लेकर नौकरी देने के मामले में सीबीआई रेड कर रही है. क्या सीबीआई की छापेमारी गलत है. जिस हृद्यानंद चौधरी ने नौकरी के लिए अपनी जमीन लालू यादव को गिफ्ट के तौर पर दे दी, क्या उसपर कार्रवाई करना गलत है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.