पटना(PATNA): बिहार में उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. मोकामा से सोनम देवी बीजेपी की उम्मीदवार बनी तो गोपालगंज से कुसुम देवी को उम्मीदवार बनाया गया है. आपको बता दें कि बिहार में 2 सीटों के लिए उपचुनाव होना है. इसी कड़ी में बीजेपी ने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. अब प्रत्याशी अपना-अपना नामांकन दाखिल करेंगे. मोकामा से बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को आरजेडी से टिकट मिलना तय माना जा रहा है, लेकिन अभी तक नामों का एलान नहीं हो हुआ है. लेकिन बीजेपी ने अपने उम्मीदवार के नामों का ऐलान कर दिया है. अंब देखना होगा कि महागठबंधन की ओर से कौन से उम्मीदवार चुनाव में उतरते हैं.
उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने किया नाम का ऐलान, जानिए किसे मिला टिकट

Published at:09 Oct 2022 04:57 PM (IST)
Tags:News