✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

जनसंख्या नियंत्रण कानून पर भिड़े भाजपा और जदयू के नेता, जानिये क्या है मामला

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 4:24:34 PM

अररिया(ARARIA): मिशन 2024 को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बिहार दौरा अररिया किशनगंज इलाकों में सभा को संबोधित करने के साथ शुरू होगा. इससे पहले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की तरफ से बड़ा हिंदू कार्ड खेला गया है. प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि बिहार के 2 जिलों में दुनिया के सबसे ज्यादा बच्चे पैदा होते हैं और यह काम मुसलमान किशनगंज और अररिया में कर रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी हमेशा से चाहती है कि देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू हो यदि यह कानून लागू नहीं हुआ तो इसी तरह आबादी बढ़ती रहेगी. 

गुलाम रसूल बलियावी ने संजय जयसवाल पर बोला हमला

संजय जायसवाल के बयान पर जेडीयू ने जबरदस्त पलटवार किया है. जेडीयू के पूर्व विधान पार्षद गुलाम रसूल बलियावी ने संजय जयसवाल पर हमला करते हुए कहा कि अफसोस और हैरत होती है कि ऐसे लोग अपने नाम के आगे डॉक्टर लगाकर घूमते हैं. बीजेपी को भाग्य चला रही है. पढ़े-लिखे बेरोजगार कह रहे क्या हुआ 2 करोड़ रोजगार का. मां बहन पूछ रही है गैस के दाम इतने क्यों बढ़े,जब लोग सवाल कर रहे हैं, युवा नौकरी मांग रहे हैं तो देश में बिहार से परिवर्तन की चिंगारी निकल चुकी है. देश और राज्य के बहुसंख्यक समाज को डराने के लिए मुस्लिम समुदाय और सीमांचल का सहारा यह ले रहे हैं. लेकिन उस क्षेत्र की जनता तैयार बैठी है और वही ढंग से जवाब देगी. हिम्मत है अगर संजय जयसवाल को और उनकी पूरी पार्टी को तो मैं चुनौती देते हुए यह कह रहा हूं कि हमारे नेता सभी दलों को लेकर जाते हैं, आधारित जनगणना को लेकर बात ही करा दीजिये. जातीय जनगणना से क्यों भाग रहे हैं. मस्जिद गिनने के लिए आप चिंतित हैं. मदरसा गिनने के लिए चिंतित हैं. कब्रिस्तान गिनने  के लिए चिंतित हैं एक मर्तबा जात भी तो चुन लीजिये. यह धार्मिक और उत्तेजना बिहार में नहीं चलने वाला है. बेचैनी और घबराहट स्वभाविक है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.