✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

झारखंड के दो प्रमुख राजनेताओं का आज जन्मदिन, जानिए उनके बारे में 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:31:15 PM

रांची(RANCHI) - झारखंड की राजनीति में रुचि रखने वालों के लिए यह एक महत्वपूर्ण जानकारी हो सकती है. दो प्रमुख नेताओं का जन्मदिन 11 जनवरी को है. बहुत सारे लोग संभवतः जानते होंगे. 11 जनवरी को दो पूर्व मुख्यमंत्रियों का जन्मदिन मनाया जाता है.

जानिए इन दोनों राजनेताओं के बारे में

झारखंड की पहचान से जुड़े एक राजनेता का नाम शिबू सोरेन है. अलग राज्य झारखंड बनने के लिए हुए आंदोलन के अगुआ के रूप में शिबू सोरेन का नाम सबसे बड़ा माना जाता है. वैसे इस आंदोलन में कई अन्य लोगों ने भी योगदान दिया लेकिन दिशोम गुरु शिबू सोरेन सबसे आदरणीय व्यक्ति माने जाते हैं. झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो शिबू सोरेन का जन्म 11 जनवरी 1944 को हुआ था. महाजनी व्यवस्था के खिलाफ गुरुजी ने लंबा संघर्ष किया.आदिवासी समाज के हक हकूक के लिए उन्होंने बड़ी लड़ाई लड़ी. आदिवासी समाज में ही नहीं बल्कि पूरे देश में उन्हें सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है. गुरुजी 80 साल के हो गए हैं. उनके सुपुत्र हेमंत सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री हैं.उन्होंने अपने पिता और पार्टी के प्रमुख शिबू सोरेन को जन्मदिन पर बधाई और शुभकामना दी है.

बाबूलाल ने भी दिशोम गुरु शिबू सोरेन को जन्मदिन की दी बधाई 

झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी दिशोम गुरु शिबू सोरेन को जन्मदिन के मौके पर शुभकामना दी है और ईश्वर से उनके बेहतर स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की. पार्टी की ओर से उनके जन्मदिन को मनाने का इंतजाम किया गया है 

बाबूलाल मरांडी का भी है आज जन्मदिन

झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष और राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का जन्मदिन भी 11 जनवरी को होता है. बाबूलाल मरांडी का जन्म 11 जनवरी 1958 को हुआ. वे 66 साल के हो गए हैं. झारखंड अलग राज्य बनने के बाद बाबूलाल मरांडी पहले मुख्यमंत्री बने. 2006 में पार्टी से खटपट होने की वजह से उन्होंने झारखंड विकास मोर्चा नामक एक अलग राजनीतिक दल बनाया. बाबूलाल मरांडी का छोटा शासनकाल जो 27- 28 महीने का रहा, वह झारखंड के लिए महत्वपूर्ण माना जाता रहा है. उनके कार्यकाल में विकास के बहुत सारे काम हुए. उग्रवाद प्रभावित झारखंड राज्य में सड़कों के निर्माण पर विशेष ध्यान दिया गया. आधारभूत संरचना के विकास में बाबूलाल मरांडी का शासन काल महत्वपूर्ण रहा है. जन्मदिन के मौके पर बाबूलाल मरांडी को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बधाई दी है इसके अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश, सांसद आदित्य साहू, महामंत्री प्रदीप वर्मा, महामंत्री बालमुकुंद सहाय समेत अन्य नेताओं ने उन्हें बधाई दी है. आज की तारीख में बाबूलाल मरांडी राज्य की गठबंधन सरकार के खिलाफ जोरदार आवाज बुलंद कर रहे हैं.

Tags:jharkhand newsranchi newshappy birthday shibu sorenshibu soren birthdaybabulal marandi birthdayBirthday of the first Chief Minister of the state Babulal Marandibjpjmm

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.