✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बाइक लूट गिरोह का पर्दाफाश, जानिये दानापुर पटना की पुलिस ने क्या बताया

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 12:01:46 PM

दानापुर(DANAPUR):  दानापुर पुलिस ने बाइक लूट गिरोह का खुलासा किया है. दानापुर पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय में सिटी एसपी पश्चिमी राजेश कुमार ने मामले का उद्भेदन करते हुए बताया कि गिरोह का पर्दाफाश होने से पटना में लूटपाट घटनाओं में कमी आ सकती है.  पिछले दिनों दीघा लिमिटेड रोड पर लूटपाट की घटनाएं बढ़ती जा रही थी. अपराधी वहां से गुजरने वाले लोगों से हथियार के बल पर उनकी मोटरसाइकिल रुपए मोबाइल लूट लिया करते थे. पुलिस लगातार अपराधियों पर नजर बनाए हुई थी.  इसी बीच पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे पांच अपराधियों को धर दबोचा. 

पिछले दिनों रूपसपुर थाना के कांड को अंजाम देने वाले इन लोगों का हाथ है. पुलिस ने जब गहराई से छानबीन शुरू की तो पूछताछ किया तो इसकी निशानदेही पर पुलिस ने कई जगह से मोटरसाइकिल बरामद कर लिया.  इसके साथ ही पुलिस ने लूटी गई एक मोबाइल को भी जब्त किया है.  पुलिस ने अपराधी के पास से एक देसी कट्टा और गोली भी बरामद किया है. गिरफ्तार अपराधियों का नाम विकास कुमार राजेश पाल उर्फ लेवा चंदन राज अभिषेक कुमार उर्फ राजा एवं रिशु कुमार है. गिरफ्तार सभी अपराधी पटना के आसपास के इलाके के निवासी बताए जा रहे हैं. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.