✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

अजब बिहार गजब खेल! नीतीश के विधायक को पुलिसिया कब्जे से छुड़ाने के लिए लालटेन का कोहराम

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 6:01:59 AM

नवादा(NAWADA):आज बिहार में फ्लोर टेस्ट है.  जेडीयू ने दावा किया है कि उनके सभी 45 विधायक नेतृत्व के संपर्क में हैं. बिहार में जारी सियासी संकट के बीच खगड़िया जिले के परबत्ता से विधायक  संजीव कुमार को नवादा में पुलिस और प्रशासन के द्वारा डिटेन किया गया है. बताया जा रहा है कि विधायक इंजीनियर संजीव झारखंड के रास्ते सोमवार की सुबह बिहार की सीमा में प्रवेश कर रहे थे. इसी दौरान उन्हें नवादा जिला प्रशासन के द्वारा बिहार झारखंड बॉर्डर पर रजौली में रोका गया. उन्हें वन विश्राम गृह रजौली में रखा गया है. जहां डीएम और एसपी मौजूद बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि विधायक संजीव सरकार से नाराज चल रहे थे और फ्लोर टेस्ट में पार्टी के खिलाफ जाकर मतदान कर सकते थे. वे अपने पार्टी नेतृत्व से पूरी तरह कटे हुए थे.  वैसे इस मामले में नवादा जिला प्रशासन के कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है.

विधायक को पुलिस के कब्जे से छुड़ाने के RJD नेता पहुंचे गेस्ट हाउस

वहीं, जैसे ही RJD नेता और कार्यकर्ताओं को इसकी सूचना मिली  सभी रजौली गेस्ट हाउस के बाहर पहुंचे गए. गेस्ट हाउस के बाहर कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा हो गई.  कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. कार्यकर्ताओं ने सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया है. 

संजय झा ने विपक्ष पर लगाया ये आरोप 

वहीं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री संजय झा ने विपक्ष पर आरोप लगाया है.  उन्होंने कहा कि जदयू के विधायक को खरीदने की कोशिश की जा रही थी. इसी बीच अपनी इस परीक्षा को पास करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा पहुंच गए हैं. उन्होंने यहां हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया. 

 
Tags:biharbihar floor testRJD MLAnitish kumarcm nitishjdu MLApatna breaking newsbihar politics

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.