✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बिहार के लाल ने तोड़ा अपना ही रिकार्ड, ढाई घंटे में लगाए 4 हजार 40 पुशअप्स, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 1:47:06 PM

भागलपुर(BHAGALPUR): भागलपुर के युवा ने एक अलग ही कारनामा कर दिखाया और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया है.  गौरतलब हो कि यह वही व्यक्ति है जिसने 2022 में 2500 पुशअप लगाए थे और खुद का रिकॉर्ड 2023 में उन्होंने कैमरे के सामने 4040 पुश अप लगाकर तोड़ा है. भागलपुर के युवक ने लगातार चार हजार पुशअप मार कर एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया. भागलपुर जिले के कुतुबगंज निवासी एनसीसी 4th बिहार बटालियन के इंस्ट्रक्टर मुकेश कुमार ने ये कमाल आज सैंडिस कंपाउंड में किया है. मुकेश लगातार ने अपने पुशअप  पर ध्यान देकर आज प्रतिमान बनाया है. पूरे भागलपुर वासियों  को मुकेश पर गर्व है. मुकेश ने लगातार ढाई घण्टे तक एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के रिप्रेजेंटेटिव सौरव व उनके कैमरे के सामने चार हजार चालीस पुशअप मारा है.

एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड की टीम 26 जनवरी को करेगी मुकेश को सम्मानित

मुकेश ने इससे पहले 9 जनवरी 2022 को 2500 पुश अप लगाया था.  जिसके बाद आज उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर 4 हजार से अधिक पुशअप लगाया.  2012 में मुकेश को कराटे ब्लेक बेल्ट एशियन चेम्पियनशिप में विजेता घोषित किया गया था. 26 जनवरी को मुकेश को भागलपुर में एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड की टीम से सम्मानित करेगी. 

Tags:biharbhagalpur4 thousand 40 pushups in two and a half hoursentered the Asia Book of Records

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.