✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

महिला आईएएस विवादित बयान : हरजोत कौर ने मांगी माफी, कहा- मेरे बयान से…   

BY -
Vishal Kumar
Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 2:06:09 AM

पटना(PATNA): बिहार महिला विकास निगम की एमडी व महिला आईएएस अधिकारी हरजोत कौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था. इस वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक छात्रा ने एमडी से सवाल पूछा था कि क्या सरकार फ्री सैनेटरी पैड नहीं दे सकती? एमडी हरजोत कौर ने इसके जवाब में कहा कि सरकार से सब कुछ क्यों चाहिए. इस तरह की मांग का कोई अंत नहीं है. आज फ्री सैनिटेरी पैड मांगे जा रहे हैं कल निरोध भी फ्री देना होगा. अब इस पर हरजोत कौर में माफी मांगी है. उन्होंने अपना स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा कि मेरे बयान से किसी को ठेस पहुंची है तो मैं खेद व्यक्त करती हूं.

बता दें कि आईएएस अधिकारी हरजोत कौर के बयान के बाद पूरे देश में बिहार की फजीहत हुई थी. जिसके बाद राष्ट्रीय महिला आयोग ने एक्शन लिया और हरजोत कौर से जवाब मांगा है. तब जाकर इस पूरे मामले पर हरजोत कौर ने माफी मांगी है. वहीं, इस मामले पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार और मंत्री मदन सहनी ने भी बयान दिया था.

CM नीतीश ने क्या कहा सुनिए

हरजौत कौर मामले पर सीएम नीतीश कुमार का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि इस मामले की जानकारी उन्हें आज सुबह कार्यक्रम के पहले मिली. उन्होंने कहा कि हरजोत कौर ने कुछ बोल दिया है, जिसके कारण महिलाओं को बुरा लगा है, जिसे देखा जाएगा. हम महिलाओं के लिए हर काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस मामले की जानकारी उन्हें अभी मिली है. मामला दिल्ली के भी अखबारों में छपा था. उन्होंने कहा कि हर पहलुओं को देखा जा रहा है, अगर जरा भी कुछ होगा तो एक्शन लिया जाएगा.

सीनियर आईएएस ने जो जवाब दिया है उस पर कोई जांच नहीं होगी : मदन सहनी

बिहार सरकार की सीनियर आईएएस हरजोत कौर के विवादित बोल पर बिहार सरकार के मंत्री समाज कल्याण विभाग, मदन सहनी ने भी बयान दिया है. समाज कल्याण मंत्री ने कहा कि किस परिस्थिति में उन्होंने यह बयान दिया यह मुझे पता नहीं है. उन्होंने कहा कि हरजोत कौर को संयम बरतते हुए अपनी बात रखनी चाहिए थी. मंत्री ने कहा कि बिहार सरकार लगातार महिला सशक्तिकरण को लेकर काम कर रही है. सीनियर आईएएस ने जो जवाब दिया है उस पर कोई जांच नहीं होगी.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.