✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बिहार कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन आलोक राज ने दिया इस्तीफा

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 8:45:48 AM

पटना: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) के अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी आलोक राज ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए यह फैसला लिया है। आलोक राज ने अपना इस्तीफा सामान्य प्रशासन विभाग को सौंप दिया है.

सूत्रों के अनुसार, आलोक राज की ओर से इस्तीफा सौंपे जाने के बाद राज्य सरकार की ओर से आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. हालांकि, उनके इस्तीफे के पीछे के निजी कारणों को लेकर कोई आधिकारिक विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है.

गौरतलब है कि आलोक राज को 01 जनवरी 2026 को बिहार कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन पद पर नियुक्त किया गया था. अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने आयोग की कार्यप्रणाली को सुचारु बनाने और परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया.

अब उनके इस्तीफे के बाद आयोग के नए अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं. राज्य सरकार जल्द ही इस पद पर नई नियुक्ति को लेकर निर्णय ले सकती है.

Tags:Bihar newsBihar Staff Selection Commission Chairman Alok Raj resignsBihar Staff Selection Commission

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.