✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बिहार राज्य सभा चुनाव : तेजस्वी यादव के साथ हो गया "खेल", नेटवर्क में नहीं ला सके चार विधायकों को

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 16, 2026, 6:27:02 PM

TNP DESK- बिहार में राज्यसभा की वोटिंग खत्म हो गई है.  वोटो की गिनती शुरू है.  जानकारी के अनुसार 243 में से 239 विधायकों ने वोट किया है.  चार विधायक महागठबंधन के वोट नहीं डाले है.  इनमें कांग्रेस के तीन बताए जाते हैं और राजद  के एक.  ऐसे में राजद उम्मीदवार की जीत पर संशय के बादल  छा गए है. कोई चमत्कार ही राजद उम्मीदवार को जीता सकता है.  राजद  उम्मीदवार अमरेंद्र धारी सिंह चुनाव हार जाएंगे।  सत्ताधारी दल के पांच उम्मीदवार चुनाव जीत सकते हैं. 

 बताया जा रहा है कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा चुनाव में खेल हो गया है.  तेजस्वी यादव ने कांग्रेस के तीन और राजद  के एक विधायक को  एकजुट नहीं  रख पाए.  सूत्र बता रहे हैं कि रविवार की रात से ही यह चारों विधायक नेटवर्क से बाहर हो गए थे.  और मतदान के अंतिम समय 4:00 बजे तक वोट डालने के लिए विधानसभा भी नहीं पहुंचे।  इन विधायकों में कांग्रेस के मनोहर प्रसाद सिंह, सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा और मनोज विश्वास शामिल है तो राजद  के विधायक फैसली  अली ने भी तेजस्वी यादव को धोखा दे दिया।  

अब ऐसे में राजद  के  उम्मीदवार अमरेंद्र धारी सिंह का वोट 41 से खिसक कर 37 पर आ गया है.  4 बजे वोटिंग खत्म होने के बाद कहा गया  कि 243 विधानसभा सदस्यों में से 239 सदस्यों ने वोट किया है.  एनडीए के सभी 202 विधायकों ने वोट किया है.  विपक्ष के 41 विधायकों में 37 ने ही  मतदान किया है.  जिसमें महागठबंधन के 31 विधायक ही हैं.  6 ओवैसी की पार्टी और मायावती की पार्टी के हैं.  जिनका समर्थन तेजस्वी यादव को मिला था.  तेजस्वी यादव ने तो दूसरे दलों के अपने पाले  में कर लिया, लेकिन कांग्रेस और खुद के दल के विधायक को नहीं संभाल पाए. 

 ऐसे में  एनडीए के चार उम्मीदवार तो सीधे विजय हो रहे है.  पांचवें उम्मीदवार शिवेश राम के पास भी 38 वोट सीधे वरीयता के है.  चुनाव जीत के लिए 41 वोट का कोटा है.  जो 239  विधायकों के मतदान के कारण थोड़ा नीचे आएगा।  एनडीए के दूसरे चार कैंडिडेट को पहले वरीयता  का वोट देने वाले 164 विधायकों ने शिवेश राम को दूसरी वरीयता के वोट भी दिए हैं.  ऐसे में 41 वोट का कोटा पहली वरीयता के मतों की गिनती में नहीं पूरा होने पर दूसरी वरीयता के वोट गिने जाएंगे।  दूसरी वरीयता के वोट में एनडीए के मजबूत संख्या बल के कारण शिवेश राम कोटा तक पहुंच सकते हैं.  अंत तक भी अगर किसी को कोटा हासिल नहीं हुआ तो सबसे ज्यादा वोट पाने वाला विजेता घोषित हो जाएगा। 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो

Tags:DhanbadBiharRajyasabhaChunawkhela

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.