TNP DESK- नीतीश सरकार के मंत्री अब बन गए हैं प्रोफेसर, बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री अशोक चौधरी अपनी एक नई पारी की बुधवार को शुरुआत की. बुधवार को पटना के ए एन कॉलेज में छात्रों को राजनीति विज्ञान का पाठ पढ़ाया। बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग से क्लीन सीट और शिक्षा विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद पिछले महीने ही अशोक चौधरी की असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति हुई थी. बिहार सरकार में जदयू कोटे के अशोक चौधरी मंत्री हैं. अशोक चौधरी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर बुधवार को कहा कि---
एक नया सफर, एक नई शुरुआत 💐
पूज्य पिता जी ने हमारे लिए जो सपना देखा था, आज उसे जीने और साकार करने का अवसर मिला है. बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर हमारी कोशिश रहेगी कि छात्रों को Political Science सिर्फ एक विषय नहीं बल्कि समाज, लोकतंत्र और जीवन को समझने का सशक्त माध्यम के रूप में पढ़ा सकूं, उनकी जिज्ञासाओं को शांत कर पाऊं।
शिक्षा का यह पवित्र संबंध ज्ञान के आदान-प्रदान के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत करे, इसी संकल्प के साथ हम अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।इस महत्वपूर्ण पड़ाव तक पहुंचने में जिन गुरुओं, अभिभावकों, मित्रों और शुभचिंतकों का मार्गदर्शन, सहयोग और आशीर्वाद मिला, मैं हृदय से उन सभी के प्रति आभार व्यक्त करता हूँ। आप सभी का विश्वास और स्नेह ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है।
रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो