✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Bihar Politics: प्रशांत किशोर फिर मैदान में, अब क्या है तैयारी!

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 5, 2026, 9:49:17 AM

Bihar: करारी हार के बाद भी जनसुराज पार्टी हिम्मत नहीं हारी है. विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद भी प्रशांत किशोर जन सुराज पार्टी को नए ढंग से खड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं. इसके लिए वह 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे. विभिन्न जिलों का दौरा कर पार्टी के पदाधिकारी के साथ मीटिंग करेंगे. जनसुराज पार्टी ने बिहार यात्रा के प्रथम चरण का कार्यक्रम जारी कर दिया है. सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा है कि इसकी शुरुआत पश्चिम चंपारण जिले से होगी. प्रशांत किशोर की यात्रा का पहला चरण 8 से 13 फरवरी तक होगा. पहले दिन वह पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में मीटिंग करेंगे. 

बता दे कि बिहार चुनाव में जनसुराज अकेले ही सभी सीटों पर चुनाव लड़ा था. लेकिन किसी सीट पर जीत नहीं मिली. इसके बाद कई पदाधिकारी और नेता पार्टी छोड़कर जाने लगे. अब फिर से पार्टी को मजबूत करने का प्रयास शुरू किया गया है. सोशल मीडिया पर कहा गया है कि जन सुराज संगठन को नए सिरे से सशक्त करने, संगठनात्मक पुनर्गठन तथा नवनिर्माण के उद्देश्य के साथ प्रशांत किशोर जन सुराज के वरीय नेताओं के साथ बिहार के विभिन्न जिलों का भ्रमण करेंगे. बता दे कि चुनाव के पहले प्रशांत किशोर ने आक्रामक रुख  अख्तियार किया था और नीतीश कुमार मंत्रिमंडल के कई मंत्रियों को निशाने पर लिया था.  भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे. 

 इसके बाद भी ऐसे नेता चुनाव जीत गए और  उन्हें फिर से मंत्री पद दे दिया गया है.  चुनाव के पहले से ही प्रशांत किशोर कहते आ रहे हैं कि वह बिहार छोड़कर अब जाने वाले नहीं है.  बिहार को बदल कर ही रहेंगे, यह  अलग बात है कि बिहार में एनडीए प्रचंड बहुमत के साथ सरकार में आया है.  सरकार ने काम की रफ्तार भी तेज कर दी है.  देखना दिलचस्प होगा कि प्रशांत किशोर की इस यात्रा का सरकार पर क्या प्रभाव पड़ता है और जनसुराज  पार्टी को कितना लाभ होता है. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो

Tags:Bihar newsBihar politicsPolitical news biharPrashant KishorPrashant Kishor newsPolitical leader Prashant kishor

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.